{"_id":"5f10862e8ebc3e6387776542","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-in-districts-where-infection-patients-are-more-samples-are-being-tested-less","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Uttarakhand: जिन जिलों में संक्रमण के मरीज ज्यादा, वहीं सैंपल की जांच हो रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Uttarakhand: जिन जिलों में संक्रमण के मरीज ज्यादा, वहीं सैंपल की जांच हो रही कम
Fri, 17 Jul 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:30 AM IST
सार
- प्रति लाख पर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में सबसे कम सैंपल जांच
- प्रदेश में सबसे ज्यादा सैंपल जांच चंपावत में, प्रति लाख पर 1317 सैंपल टेस्ट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले हैं, उन जिलों में सैंपल जांच की रफ्तार धीमी है। अन्य जिलों की तुलना में आबादी सबसे अधिक होने के बाद भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में प्रति लाख पर सैंपल जांच की दर सबसे कम है। जबकि चंपावत जिला में सबसे ज्यादा प्रति लाख पर 1317 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 15 मार्च से लेकर 15 जुलाई तक 92997 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में प्रति लाख पर सैंपल जांच का औसत 807 हैं। जो राष्ट्रीय औसत से 15 प्रतिशत कम है। मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार की आबादी अन्य जिलों की तुलना में अधिक होने के साथ ही कोरोना संक्रमित मामले भी ज्यादा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में गुरुवार को आए 199 नए पॉजिटिव मरीज, 3900 पार हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
लेकिन सैंपल जांच सबसे कम है। ऊधमसिंह नगर में प्रति लाख पर 590 और हरिद्वार जिले में प्रति लाख पर 535 सैंपल की जांच हो रही है।
लैब की सुविधा बढ़ाई गई
प्रदेश में चंपावत, देहरादून और उत्तरकाशी जिले में प्रति लाख आबादी पर सैंपल जांच का औसत एक हजार से अधिक है। चंपावत में 1344, देहरादून में 1215, उत्तरकाशी में 1111 प्रति लाख सैंपल टेस्ट का औसत है।
पहले की तुलना में प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है। प्रतिदिन दो हजार से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में कोविड जांच के लिए लैब की सुविधा बढ़ाई गई है। सभी जिलों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य
पहले की तुलना में प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है। प्रतिदिन दो हजार से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में कोविड जांच के लिए लैब की सुविधा बढ़ाई गई है। सभी जिलों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य