{"_id":"60e70a2f8ebc3e9eaf2deaf9","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-health-minister-dhan-singh-rawat-aims-for-100-percent-vaccination-till-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री बोले- प्रदेश में दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री बोले- प्रदेश में दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
Thu, 08 Jul 2021 08:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:02 PM IST
सार
वहीं, जिला व विधानसभा स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। प्रत्येक 15 दिन में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने दिसंबर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शासन स्तर पर पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, जिला व विधानसभा स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। प्रत्येक 15 दिन में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। कोविड काल में बेहतर सेवाएं देने वाले डॉक्टरों से लेकर आशा वर्करों तक को सरकार सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन स्तर पर पांच सदस्य उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह समिति प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसी प्रकार जनपद स्तर पर जिलाधिकारी व विधानसभा स्तर पर क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाएगा। जो वैक्सीनेशन व कोविड रोकथाम संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेगी।
अफसरों को दिए ये निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व सहायक स्टाफ की तैनाती करें और चिकित्सा उपकरण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक 15 दिन में राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विभागीय प्रोन्नति की समीक्षा कर पात्र कर्मचारियों को समय प्रोन्नति दी जाएगी।
सभी पात्र लोगों को मिले आयुष्मान योजना का लाभ
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को अटल आयुष्मान योजना में कैशलेस इलाज की सुविधा मिले। जिन लाभार्थियों के अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों व 108 आपातकालीन सेवा एवं विभागीय एंबुलेंस सेवाओं की जानकारी ली।
बैठक में ये रहे मौजूद
स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, सचिव डॉ.पंकज पांडेय, एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ अरुणेंद्र सिंह चौहान, महानिदेशक स्वास्थ्य तृप्ति बहुगुणा, एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथाणी, डॉ.विनीता शाह, डॉ.अमित शुक्ल, डॉ.प्रेम लाल, डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, डॉ.राजन, एसएस चौहान, संजय कुमार सिंह, आरएस रावत, नीरज ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।