फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : DSP Sangeta and constable kavita postpone Their marriage and Join Duty

#LadengeCoronaSe: इनके लिए सबसे पहले वर्दी का फर्ज, शादी स्थगित कर ड्यूटी पर पहुंचीं डीएसपी और कांस्टेबल

Tue, 14 Apr 2020 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Apr 2020 07:46 PM IST
सार

  • महिला कांस्टेबल कविता बोलीं,  इस समय आम नागरिकों की मदद करना जरूरी
  • डीएसपी संगीता ने कहा, हमारे लिए ड्यूटी ही प्राथमिकता
  • आज (14 अप्रैल) को ही होनी थी दोनों की शादी

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : DSP Sangeta and constable kavita postpone Their marriage and Join Duty
डीएसपी संगीता/कांस्टेबल कविता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड में जो हालात हैं उसे संभालने के लिए पुलिस 24 घंटे चप्पे-चप्पे पर तैनात है। ऐसे में कई पुलिसकर्मी हैं जो अपने घर तक नहीं जा रहे। इसके बीच ही रुद्रप्रयाग की कांस्टेबल कविता और बागेश्वर की डीएसपी संगीता ने भी मिसाल पेश की है। दोनों ने अपनी शादी स्थगित कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। 

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले की घोलतीर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल कविता पंत ने अपना विवाह भी स्थगित कर दिया गया है। अब, नई तिथि पर विवाह होगा। मूल रूप से पौड़ी जनपद निवासी कविता का विवाह 14 अप्रैल को देहरादून निवासी संजय पोखरियाल से होना था। लेकिन इन दिनों लगातार ड्यूटी के कारण उन्हें अपना विवाह स्थगित करना पड़ा। उनका कहना है कि, इस समय स्वयं के बजाय उनकी जिम्मेदारी आम नागरिकों के लिए अधिक है।
विज्ञापन


लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना है। साथ ही विभाग व शासन के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य करना है, जिससे किसी भी विषम परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके। वर्ष 2016 बैच की कविता पंत ने अपने कर्तव्य व फर्ज को महत्वपूर्ण मानते हुए एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के साथ ही ससुराल पक्ष से बातचीत के बाद ही हमने यह निर्णय लिया है। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने भी महिला कांस्टेबल की प्रशंसा की है। कहा कि इस तरह के जोश, जब्जे और निर्णय क्षमता, अन्य के लिए प्रेरणा है।

डीएसपी संगीता ने पहले ड्यूटी का चुना

बागेश्वर में कपकोट की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संगीता ने जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए अपना विवाह कोरोना संक्रमण की रोकथाम तक स्थगित करदिया है।

डीएसपी संगीता का विवाह मंगलवार (14 अप्रैल) को होना था। दोनों घरों (दूल्हा-दुल्हन पक्ष) में इसकी तैयारियां भी चल रहीं थीं लेकिन डीएसपी संगीता ने फिलहाल विवाह के स्थान पर कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने को प्राथमिकता देते हुए विवाह स्थगित कर दिया।

उनका विवाह मूलरूप से टनकपुर हाल निवासी हल्द्वानी वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत दीपक कुमार के साथ होना है। डीएसपी संगीता मूलरूप से बेड़ीनाग की रहने वाली हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है।

उनका कहना है कि वर्तमान में देश कोरोना वायरस की महामारी के संकट से गुजर रहा है। इसलिए स्थिति सामान्य होने तक उन्होंने शादी स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed