Coronavirus: उत्तराखंड में गुरुवार को मिले 47 नए पॉजिटिव केस, संक्रमितों का आंकड़ा 3300 पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में गुरुवार को 47 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3300 के पार पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 22 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज 1847 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज देहरादून जिले में 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी, चार दिल्ली, एक नोएडा, एक गाजियाबाद, दो गुरुग्राम, एक यमुनानगर, एक मुंबई, एक मथुरा, एक संपर्क में आया मरीज है। जबकि छह संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : बगैर यात्रा इतिहास वाले कोरोना केसों ने बढ़ाई परेशानी, विभाग के माथे पर बल
नैनीताल जिले में मिले 12 संक्रमितों में पांच दिल्ली, तीन बरेली, एक बिहार, दो संपर्क में आए मरीज हैं। जबकि एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पौड़ी में पांच संक्रमित दिल्ली से आए हैं। टिहरी में पांच संक्रमितों में चार कुवैत और एक दिल्ली से आया है। ऊधमसिंह नगर जिले में तीन संक्रमितों में एक मुंबई से आया है। जबकि एक मरीज अन्य पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चंपावत में दो संक्रमित मिले हैं। इनमें एक दिल्ली और दूसरा नोएडा से लौटा है।
बता दें कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 3305 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 2672 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 536 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 46 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 81.85 फीसदी है।
आज मिले संक्रमित मामले
जिला मरीजों की संख्या
देहरादून 20
नैनीताल 12
पौड़ी 05
टिहरी 05
ऊधमसिंह नगर 03
चंपावत 03
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें पुलिसकर्मी
हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने कोरोना को लेकर किसी तरह की लापरवाही ना बरतने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मी अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
रोशनाबाद पुलिस लाइन में सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर सतर्कता बरतना बेहद ही आवश्यक है। संवेदनशील प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी समय-समय पर मेडिकल परीक्षण कराते रहें।
सीओ को निर्देश दिया कि सप्ताह मे एक दिन अपने अपने सर्किल के एक थाने में जनता की शिकायतों का निरस्तारण करें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अब फरियादी आने लगे है, लिहाजा शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए समस्याओं का निराकरण करेa।