{"_id":"61852b26ec3f4d686116e78f","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-5-november-3-positive-found-and-no-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को तीन नए संक्रमित मिले, 143 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को तीन नए संक्रमित मिले, 143 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Fri, 05 Nov 2021 06:45 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:45 PM IST
सार
Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: शुक्रवार को 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण थम गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 4528 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, हरिद्वार में एक और नैनीताल में दो संक्रमित मरीज आए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: कोविड प्रतिबंधों में बंदिशें खत्म, मास्क और सामाजिक दूरी का नियम कायम
विज्ञापन
संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343927 हो गई है। इनमें से 330232 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।