फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 27 October: 17 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को 17 नए संक्रमित मिले, घटकर 150 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के सात जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 27 October: 17 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 18 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 150 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 156 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 13417 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक, चमोली में तीन, देहरादून में नौ और उत्तरकाशी में दो संक्रमित मिले हैं।  
विज्ञापन


उत्तराखंड में डेंगू का डंक: बीमारी के खिलाफ संयुक्त महाअभियान आज से, कराई जाएगी फाॅगिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343861 हो गई है। इनमें से 330163 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7399 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

15 दिसंबर तक सभी लग जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज
स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि 15 दिसंबर तक प्रदेश में सभी को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

वैक्सीन लगी चमोली में, मोबाइल नंबर झारखंड का

चमोली में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है उनमें कई लोगों के गलत नंबर दर्ज हैं। चमोली के लोगों के नामों के आगे झारखंड, नोएडा सहित कई अंजान लोगों के मोबाइल नंबर फीड हो रखे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग को पता ही नहीं चल पा रहा है कि कोरोना की पहली डोज ले चुके संबंधित व्यक्ति को दूसरी डोज लग गई है या नहीं। 

यह गड़बड़ी तब सामने आई जब कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा चुके कई लोग निर्धारित अवधि (84 दिन) बाद भी दूसरी डोज लगवाने नहीं आए तो स्वास्थ्य विभाग ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करना शुरू किया। जिसमें कई लोगों के नंबर न सिर्फ गलत हैं बल्कि दूसरे राज्यों के भी हैं। इनमें कुछ नंबर तो गोपेश्वर, श्रीनगर के हैं, जबकि कुछ नंबर झारखंड, नोएडा, उत्तर प्रदेश आदि जगह के दर्ज हो गए हैं। इस संबंध में दशोली ब्लाक के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अतुल गुसाईं ने बताया कि मोबाइल नंबर की गड़बड़ी सामने आई है।

शुरू में अधिक भीड़ होने पर मोबाइल नंबर दर्ज करने में या किसी ने खुद ही नंबर गलत बता दिया होगा। जहां नेटवर्क नहीं होता वहां वैक्सीन लगाने के समय ऑफ लाइन नंबर दर्ज कराए गए, इसमें भी गड़बड़ी हो सकती है। शुरू में कोविन पोर्टल में आधार नंबर सर्च का विकल्प नहीं था। इसलिए मोबाइल नंबर से ही सर्च किया जा रहा है। किसी का मोबाइल नंबर या पता गलत हो गया होगा तो उसे सही किया जा सकता है। 

केस 1 
स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध सूची के अनुसार बोधनी देवी के नाम के आगे दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करने पर पता चला कि वह नंबर खूंटी झारखंड का है। वहीं रजनी देवी के नाम के आगे दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करने पर पता चला कि वह नंबर गोपेश्वर की विजयलक्ष्मी का है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग से कई बार वैक्सीन की दूसरी डोज के संबंध में मैसेज आ चुके हैं, जबकि वे दोनों डोज लगवा चुकी हैं।

केस 2
 जगदीश नाम के व्यक्ति के नाम के आगे दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह नंबर नोएडा में रहने वाले सचिन नाम के युवक का निकला। सचिन ने फोन पर बताया कि वह अभी 17 साल के हैं, इसलिए उनका अभी वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। 

वैक्सीनेशन वालों की सूची नहीं बनाई जाती है। शुरू में हेल्थ वर्कर और कर्मचारियों की सूची और मोबाइल नंबर लिए गए थे। वैक्सीन लगाते समय व्यक्ति जो नंबर बताएगा उसे ही फीड किया जाता है, साथ ही वैक्सीन लगने के बाद उस नंबर पर मैसेज भी आता है। किसी ने गलत नंबर बता दिया होगा तो गलत दर्ज हो सकता है। संबंधित व्यक्ति उसे सही करा सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ एक बार ही संशोधित किया जा सकता है।
 - डा. उमा रावत, कोविड इंचार्ज/डिप्टी सीएमओ गोपेश्वर, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed