उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 14 नए संक्रमित मिले, 176 हुई मरीजों की संख्या
Corona Cases in Uttarakhand Today: गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 176 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 11827 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में दो, चंपावत में तीन, देहरादून में आठ और पौड़ी में एक संक्रमित मरीज मिला है।
100 Crore Vaccination: देहरादून में वैक्सीन की पहली डोज 100 फीसदी लगी, दूसरी खुराक भी 51.10 प्रतिशत पूरी
संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343787 हो गई है। इनमें से 330085 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में बना कोविड टीकाकरण का रिकॉर्ड : अग्रवाल
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोविड टीकाकरण में कार्तिमान स्थापित कर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पीएम का आभार व्यक्त कर देशवासियों को बधाई दी है। अग्रवाल ने कहा कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से केवल नौ महीनों में 100 करोड़ खुराक के लक्ष्य तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है।
कोरोना टीकाकरण कराने वालों का पहला लकी ड्रॉ 23 अक्तूबर को
18 अक्तूबर के बाद कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाने वालों के लिए 23 अक्तूबर को पहला साप्ताहिक लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। परेड मैदान में आयोजित होने वाले ड्रॉ में प्रतिभागियों के पास कई आकर्षक उपहार जीतने का मौका है। इसमें शामिल होने के लिए लोग विभिन्न स्थलों पर कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
जिलाधिकारी व स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जिले में दो नंबर तक वैक्सीनेशन मेला आयोजित किया जा रहा है। दूसरी डोज लेने वालों को कूपन दिए जा रहे हैं, जिनके आधार पर साप्ताहिक और मेगा लकी ड्रॉ के विजेता चुने जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कई स्वयं सेवी संगठनों, व्यापारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों से कोरोना की दूसरी डोज लगाने की अपील की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार का मजा तभी है, जब दूसरा डोज लगा हो। उन्होंने अब तक टीकाकरण से छूटे सभी लोगों से पंजीकरण में सहयोग की अपील की।