फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 january: positive patients update

उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले कोरोना के 4,818 नए मरीज, चार की हुई मौत, सक्रिय मामले 24 हजार पार

Thu, 20 Jan 2022 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Jan 2022 06:44 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे में 3422 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 347175 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 24255 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 january: positive patients update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस साल अब तक एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 4818 कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। 3422 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 24 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 386951 पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 29031 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 4818 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1601, हरिद्वार में 706, नैनीताल में 692, ऊधमसिंह नगर में 590, अल्मोड़ा में 291, चमोली में 158, टिहरी में 161, पौड़ी में 181, बागेश्वर में 106, पिथौरागढ़ में 106, रुद्रप्रयाग में 101, उत्तरकाशी में 63, चंपावत जिले में 62 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


देहरादून व हरिद्वार जिले में चार मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक, विनय विशाल हेल्थ केयर रुड़की में एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 7460 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3422 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 347175 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 24255 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।  प्रदेश की रिकवरी दर 89.72 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई उड़ानें 22 से घटकर नौ तक पहुंचीं

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर हवाई यात्रियों की घटती हुई संख्या के रूप में सामने आ रहा है। हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट होने से फ्लाइटों की संख्या 22 से घटकर नौ पर पहुंच गई है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का बढ़ता असर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण से हवाई यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज हो रही है। कई बार ऐसा भी हो रहा है कि हवाई यात्री मिलने पर फ्लाइट आ रही है। यात्रियों की संख्या कम होने पर फ्लाइट रद्द हो रही है। एयरपोर्ट पर पहले 22 फ्लाइटों की आवाजाही प्रतिदिन होती थी। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जो पहले 15 तक पहुंची और अब आठ से नौ हो गई है।


अन्य दिनों में 22 फ्लाइट्स से चार से पांच हजार हवाई यात्री आवाजाही करते थे, जो घटकर एक हजार तक सिमट गए हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद रहने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 100 से 120 तक आरटीपीसीआर टेस्ट हो रहे हैं। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। एयरपोर्ट पर संक्रमण को रोकने और बचाव के लिए व्यवस्थाएं रखी जा रही हैं।

31 पर्यटकों समेत 96 लोग कोरोना संक्रमित

ऋषिकेश में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी यहां 31 पर्यटकों समेत 96 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा गुरुवार को 598 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

गुरुवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 268 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में गुरुवार को 50 लोग संक्रमित मिले हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती में 180 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 11 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला में 31 पर्यटकों समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 150 लोगों की कोरोना जांच की गई है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और संत निरंकारी भवन में 72 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। मुनिकीरेती स्थित राजीवग्राम ढालवाला में 450 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। 

एक बच्चे सहित 79 लोग कोरोना संक्रमित

नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार और निकटवर्ती, कालागढ़, दुगड्डा, द्वारीखाल ब्लाक, एकेश्वर, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लॉक में गुरुवार को कई संक्रमित मिले। एक बच्चे सहित 79 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोरोना मेडिकल किट उपलब्ध कराकर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। 

सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि बदरीनाथ मार्ग निवासी तीन बुजुर्ग और एक व्यक्ति, पदमपुर में एक छह साल का बच्चा, हरिद्वार से कोटद्वार आने वाले 11 लोग, ऋषिकेश से कोटद्वार आने वाले तीन लोग, देहरादून से कोटद्वार आने वाली चार महिलाएं, दो युवती और तीन व्यक्ति, दिल्ली से कोटद्वार आने वाली एक महिला, चंडीगढ़ से कोटद्वार आने वाला एक व्यक्ति, लखनऊ से कोटद्वार आने वाले समेत कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

जांच बढ़ी तो संक्रमण में आया उछाल

उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ी तो संक्रमण में उछाल आया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई है। जिससे तीसरे दिन भी प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार से ज्यादा है। पिछले तीन दिन में 13702 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

चुनाव माहौल के बीच कोरोना संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ रही है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लेकिन दूसरी तहर की तुलना में संक्रमण अभी तक घातक साबित नहीं हुआ है। संक्रमण के हल्के लक्षण वाले संक्रमित होम आईसोलेशन में रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। केंद्र सरकार ओर से जारी दिशानिर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच बढ़ाई है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 35 हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। जिससे संक्रमितों के ग्राफ में उछाल आया है।

तीन दिन के भीतर ही संक्रमण दर 13.50 प्रतिशत से बढ़ कर 14.23 प्रतिशत हो गई है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि इस साल एक दिन में अब तक 4818 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 15 मई 2021 को एक दिन में 5654 संक्रमित मामले सामने आए थे। संक्रमण जिस तेजी से साथ बढ़ रहा है। उससे लोगों को सतर्क और एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

पिछले तीन दिन में सैंपल जांच और संक्रमण की स्थिति 

दिन              जांच            संक्रमित       संक्रमण दर प्रतिशत में
18 जनवरी   33198           4482            13.50
19 जनवरी   37150            4402           11.85
20 जनवरी   33849            4818            14.23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed