फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 09 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 713 और लोग संक्रमित, पांच की हुई मौत

Thu, 10 Feb 2022 10:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 10:58 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 22944 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 713 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 09 february: positive patients update
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 713 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच मरीजों ने दम तोड़ा है। 2155 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 8235 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 86561 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 22944 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 713 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 227, हरिद्वार में 107, चमोली में 81, नैनीताल में 48, ऊधमसिंह नगर में 43, रुद्रप्रयाग में 48, पौड़ी में 39, पिथौरागढ़ में 23, अल्मोड़ा में 35, टिहरी में 19, बागेश्वर में 16, उत्तरकाशी में 14, चंपावत जिले में 13 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


देहरादून व नैनीताल जिले में पांच मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, सिनर्जी हास्पिटल, बीसी जोशी हास्पिटल और बृजलाल हास्पिटल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। तीसरी लहर में अब तक 215 कोरोना मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। संक्रमितों की तुलना में 2155 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 75391 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 8235 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून मेडिकल अस्पताल में आज से शुरू होगी पूरी ओपीडी
कोरोना की तीसरी लहर के चलते राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीमित क्षमता से चल रही ओपीडी सेवाएं बृहस्पतिवार से पूरी तरह शुरू हो जाएंगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या घटने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। 

उल्लेखनीय है कि तीसरी लहर में करीब एक महीने कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ने लगा था। अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ रही थी। कोरोना मरीजों को समुचित उपचार दिए जाने और सामान्य मरीजों में संक्रमण न हो इसके लिए दून अस्पताल विभिन्न एहतियाती कदम उठाए थे। दून अस्पताल को तीसरी लहर में कोविड मरीजों के लिए समर्पित अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया था।

फ्लू क्लीनिक भी अलग से शुरू किए गए थे, जबकि अस्पताल की ओपीडी भी सीमित क्षमता से संचालित की गई। जिसमें ओपीडी के लिए पंजीकरण का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था। हर ओपीडी में रोजाना अधिकतम 25-25 मरीजों की ही जांच हो पा रही थी। जिससे मरीजों को या तो दूसरे सरकारी अस्पतालों के भरोसे रहना पड़ रहा था या निजी अस्पतालों से महंगा शुल्क देकर उपचार करा रहे थे। अब ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। जबकि ओपीडी में पंजीकरण दोपहर 1.30 बजे तक किए जा सकेंगे।

गैर कोरोना मरीज भी किए जाएंगे भर्ती, इमरजेंसी के ऑपरेशन भी हो सकेंगे 

अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि बृहस्पतिवार से इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह से शुरू कर दी जाएंगी। अब तक इमरजेंसी सेवा में मरीज देखे तो जा रहे थे, लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा था। अब इमरजेंसी में मरीज भर्ती भी हो सकेंगे। इसी तरह, आपात स्थिति वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर उनके ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा, गैर कोरोना मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। भर्ती होने वाले मरीजों को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए आइसोलेशन में रख उपचार दिया जाएगा। 24 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें सामान्य और पॉजिटिव आने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की तरह उपचार दिया जाएगा।

सोमवार से सामान्य मरीजों के भी हो सकेंगे ऑपरेशन
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण कम होने पर इस बात पर भी विचार किया गया कि सामान्य मरीजों के ऑपरेशन भी जल्द शुरू कर लिए जाए। सब कुछ स्थितियां ठीक रही तो सोमवार से दून अस्पताल में सामान्य मरीजों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए जाएंगे। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में बुधवार शाम तक कोरोना के 10 मरीज भर्ती थे। उन्हें आयुष्मान वार्ड में आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। 

कोरोना संक्रमण की दर अब कम हो चुकी है। ऐसे में सामान्य मरीजों को भी ओपीडी और अन्य चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके, इस पर मंथन किया गया। बृहस्पतिवार से ओपीडी पूरी क्षमता के साथ संचालित की जाएगी। साथ ही आपातकालीन सेवाएं और सामान्य मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार को शुरू की जा रही है।
- डॉ. केसी पंत, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल

कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के चलते अब अस्पताल में व्यवस्थाएं धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। फिर भी पूरी एहतियात के साथ ओपीडी पूरी क्षमता के साथ चलाने, सामान्य मरीजों को भर्ती करने और आपातकालीन सेवाएं भी बृहस्पतिवार से शुरू की जा रही है। मरीजों और तीमारदारों से अपील है कि कोविडगाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। 
- डॉ. एनएस खत्री, उप चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल एवं कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed