फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 06  March: positive patients update

राहत : तीसरी लहर में उत्तराखंड में एक दिन में सबसे कम 30 कोरोना संक्रमित मिले, कोई मौत नहीं

Mon, 07 Mar 2022 01:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Mar 2022 01:16 AM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में स्थिरता आने से सक्रिय मामले तेजी से कम हो रहे हैं। अस्पतालों में अब गिने चुने कोरोना संक्रमित इलाज के लिए भर्ती है। अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं। संक्रमण के साथ कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 06  March: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 30 नए संक्रमित मिले है। जबकि संक्रमण से कोई मौत भी नहीं हुई है। 32 मरीज ठीक हुए हैं। 535 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीन दिन से प्रदेश में संक्रमितों की कोई मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 5783 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 20, हरिद्वार में तीन, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग में दो-दो, चंपावत जिले में एक संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चमोली के एक शिक्षक की अनूठी पहल, चुनाव आयोग को लिखा ऐसा पत्र कि चारों ओर हो रही चर्चा, पढ़िए...
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तीसरे दिन भी कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। तीसरी लहर में अब तक 268 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 32 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 87613 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.63 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed