फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 02 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 10 संक्रमितों की मौत, 2081 नए मरीज मिले

Wed, 02 Feb 2022 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Feb 2022 06:10 PM IST
सार

बुधवार को 3295 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब प्रदेश में 25 हजार 560 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 02 february: positive patients update
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2081 और लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस दौरान 3295 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 25560 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार सामने आए 2081 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 761, हरिद्वार में 206, नैनीताल में 150, अल्मोड़ा में 209, बागेश्वर में 106, चमोली में 106, चंपावत में 26, पौड़ी में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी में 65, ऊधमसिंह नगर में 119 और उत्तरकाशी के 14 मामले शामिल हैं। वहीं, बुधवार को 3295 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई और धीमी
विकासनगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार तीसरे दिन भी भारी कमी दर्ज की गई है। विकासनगर क्षेत्र में कराई गई कोविड जांच में कुल 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण के मामलों में आ रही कमी से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। उधर, स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की जांच कि लिए क्षेत्र में की जा रही आरटीपीसीआर व एंटिजन जांच में बुधवार को 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उप जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजय सिंह का कहना है कि तीन दिनों से कोविड जांच के दौरान पाए जाने वाले मरीजों की कम संख्या आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत है।


यदि इसी प्रकार की स्थिति रही तो एक सप्ताह में संक्रमण का प्रभाव काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए क्षेत्रवासियों को और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। जब तक संक्रमण से पूरी तरह विकासनगर क्षेत्र को मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक मास्क, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी के नियम के मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इसके अलावा होम आइसोलेशन में भेजे गए संक्रमितों को भी सुरक्षित तरीके से अपना उपचार पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed