फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 01 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: संक्रमितों में आई कमी लेकिन थम नहीं रहीं मौतें, मंगलवार को 18 ने तोड़ा दम

Tue, 01 Feb 2022 06:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 06:26 PM IST
सार

बीते 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड में 1840 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 मरीजों ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 01 february: positive patients update
कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन कोरोना मरीजों की मौतें नहीं थम रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड में 1840 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 मरीजों ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 13 जिलों में 1840 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 595, ऊधमसिंह नगर में 93, नैनीताल में 210, हरिद्वार में 229, चंपावत में 40, उत्तरकाशी में 47, रुद्रप्रयाग में 101, पौड़ी में 58, अल्मोड़ा में 183, बागेश्वर में 67, चमोली में 77, टिहरी में 42 और पिथौरागढ़ जिले में 98 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 138 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि मंगलवार को 4383 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 48774 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। वर्तमान में 26814 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में रह कर इलाज ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग घर पर भी लगवा सकेंगे वैक्सीन की एहतियाती डोज
60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग अब घर पर भी कोविड वैक्सीन की एहतियाती डोज लगवा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। जिस पर संपर्क करने से मोबाइल टीम घर पर जाकर एहतियाती डोज लगाएगी। प्रदेश में अब तक 2.51 लाख से अधिक लोगों को एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में प्रतिदिन टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छूटे हुए लोगों को वैक्सीन लगाई जा रहा है। प्रदेश में अब तक 84.72 लाख से अधिक लोगों को पहली, 73.79 लाख से ज्यादा को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

जबकि 2.51 लाख से अधिक बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को एहतियाती डोज लगाई गई है। उन्होंने कहा कि 60 साल से ऊपर के जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र तक नहीं आ सकते हैं, उन्हें मोबाइल टीम घर पर जाकर एहतियाती डोज लगाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

तीर्थनगरी में मिले 23 कोरोना संक्रमित 

ऋषिकेश में मंगलवार को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिली। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और सरकारी अस्पताल में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 752 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 242 लोगों की कोरोना जांच की गई है। बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में मंगलवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में 100 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 410 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

320 लोगों को लगाई एहतियाती डोज
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, संत निरंकारी भवन, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 320 लोगों को कोरोना की एहतियाती डोज लगाई गई। सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 100 और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 40 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई है। इसके अलावा मुनिकीरेती में 180 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed