फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Corbett tiger reserve Elephants And Dogs Will Eat only ration and Dog Food

Coronavirus: अब जंगल का चारा और राशन ही खाएंगे कॉर्बेट पार्क के हाथी, खोजी कुत्तों को भी दिया जाएगा केवल डॉग फूड

Wed, 08 Apr 2020 02:15 AM IST
अलका त्यागी जीवन कुमार, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Apr 2020 02:15 AM IST
सार

  • अमेरिकी जू में बाघिन के संक्रमित होने के बाद बरती जा रही सतर्कता
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास 17 पालतू हाथी

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Corbett tiger reserve Elephants And Dogs Will Eat only ration and Dog Food
हाथी संरक्षण केंद्र में हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट पार्क में पालतू हाथी और खोजी कुत्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसा अमेरिका के एक जू में बाघिन के कोरोना संक्रमित होने के बाद किया जा रहा है। हाथियों को अब जंगल का चारा और खोजी कुत्तों को केवल डॉग फूड ही दिया जाएगा।

विज्ञापन


एनटीसीए की एडवाइजरी में कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ कैंप में रखे हाथियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा के अनुसार अब हाथियों को गन्ना नहीं दिया जाएगा, क्योंकि गन्ने बाहर से आते हैं। ऐसे में उनके संक्रमित होने का खतरा भी बना है। अब उन्हें गेहूं, गुड़, चना और बड़-सेमल के पत्ते और पेड़ों की छाल खिलाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, खोजी कुत्तों में संक्रमण की आशंका को देखते हुए उन्हें केवल डॉग फूड दिया जा रहा है। पहले उनके खाने के लिए रामनगर से मीट लाया जाता था, लेकिन अब मीट नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महावत और खोजी कुत्ते के हैंडलर के बाहर आने-जाने पर पाबंदी

हाथियों के महावत, खोजी कुत्ते के हैंडलर के बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही महावत, हाथियों और खोजी कुत्तों के रहने के स्थान को सैनिटाइज किया गया है। कर्मचारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान करने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त कर जंगल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

कॉर्बेट पार्क में पालतू हाथियों का ब्योरा
कालागढ़ हाथी कैंप- 6 हाथी, झिरना- 3 हाथी, बिजरानी - 2 हाथी, ढिकाला- 4 हाथी,
हल्दूपड़ाव - 2 हाथी

सीटीआर के पास चार खोजी कुत्ते
कॉर्बेट पार्क के पास चार खोजी कुत्ते हैं, इन्हें कर्मचारियों के साथ यूपी बॉर्डर पर तैनात रखा जाता है। क्योंकि इन इलाकों से सबसे ज्यादा घुसपैठ होने की आशंका रहती है। इन कुत्तों को गश्त के दौरान गंदे पानी से दूर रखने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed