{"_id":"5f073f268ebc3e637646f64d","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-told-we-can-not-open-borders-for-every-tourist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राज्य में पर्यटकों को अनुमति देने पर बोले सीएम त्रिवेंद्र- सबके लिए बॉर्डर खोलने के नहीं हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राज्य में पर्यटकों को अनुमति देने पर बोले सीएम त्रिवेंद्र- सबके लिए बॉर्डर खोलने के नहीं हालात
Thu, 09 Jul 2020 09:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:37 PM IST
सार
- पर्यटकों को राज्य में अनुमति देने के सवाल पर बोले सीएम
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी प्रदेश में ऐसे हालात नहीं हैं कि सबके लिए बॉर्डर खोल दिए जाएं। उन्होंने यह बात राज्य में पर्यटन कारोबार को मजबूती देने के लिए पर्यटकों को प्रदेश में आने की अनुमति देने के प्रश्न के उत्तर में कही।
विज्ञापन
सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि बहुत लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं। लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं हैं कि राज्य की सीमाएं सबके लिए खोल दी जाएं। हम सीमित संख्या में लोगों की आवाजाही चाहते हैं, ताकि उन्हें नियंत्रित कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें राज्य की आर्थिक गतिविधियां बढ़ानी हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सबको राज्य में आने की इजाजत दे दी जाए। जहां भी ऐसे प्रयास हुए वहां दोबारा लॉकडाउन की स्थिति का सामना करना पड़ा। जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे, सरकार निर्णय लेगी। कोविड पर कंट्रोल होते ही यात्रा जोर पकड़ लेगी।
विज्ञापन
खाड़ी में फंसे लोगों के लिए केंद्र को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्होंने खाड़ी में फंसे लोगों के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने केंद्र को पत्र लिखा।
उत्तराखंड पुलिस की पीठ थपथपाई
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस की पीठ थपथपाई। यूपी के हालातों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे हालात नहीं है। जनता ने राज्य पुलिस का लोहा माना है। पुलिस ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया है। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट और ईश्वरन के घर डकैती मामले में पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने एक से एक मामले पकड़े हैं।
उत्तराखंड पुलिस की पीठ थपथपाई
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस की पीठ थपथपाई। यूपी के हालातों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे हालात नहीं है। जनता ने राज्य पुलिस का लोहा माना है। पुलिस ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया है। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट और ईश्वरन के घर डकैती मामले में पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने एक से एक मामले पकड़े हैं।