उत्तराखंड: नौ अस्पतालों में 73 नए आईसीयू और 46 वेंटिलेटर लगे, सीएम ने किया लोकापर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की रोकथाम को लेकर उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून मेडिकल कॉलेज अलावा आठ जिलों में 73 आईसीयू, 46 वेंटिलेटर और 21 बाईपैप मशीनें का लोकार्पण किया है। राज्य में अभी तक 61 कोरोना पॉजिटीव केस सामने आए हैं। जिसमें 39 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 21 संक्रमितों का इलाज जारी है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों के दोगुने होने की दर का प्रतिशत लगभग 40 दिन है।
प्रदेश की रिकवरी दर 65 प्रतिशत है। इस हिसाब से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में है। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद प्रदेश में 4 टेस्टिंग लैब शुरू हो चुकी हैं। इनकी प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता 500 के करीब है। मुख्य सचिव ने बताया कि इमरजेंसी सेवा 108 का रिस्पांस टाइम ग्रामीण क्षेत्रों में 32 मिनट से घटकर 27 और शहरी क्षेत्रों में 25 से घटकर 15 मिनट हो गया है।
इन अस्पतालों में बने नए आईसीयू, लगे वेंटिलेटर
सरकारी अस्पताल आईसीयू वेंटिलेटर बाईपैप
मेला अस्पताल हरिद्वार 10 3 4
संयुक्त अस्पताल रुड़की 10 1 2
बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल 4 1 1
माधव आश्रम अस्पताल रूद्रप्रयाग 6 4 2
जिला अस्पताल चमोली 6 3 5
जिला अस्पताल चंपावत 6 3 2
जिला अस्पताल पिथौरागढ़ 6 3 1
जिला अस्पताल पौड़ी 4 1 1
जिला अस्पताल उत्तरकाशी 10 3 1
दून मेडिकल कॉलेज 30 - -