फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Coronavirus in Uttarakhand Char Dham Yatra Latest Update : only 2.40 lakh Pilgrims Reached char dham

चारधाम यात्रा 2020: कोरोना ने रोकी यात्रा की रफ्तार, पूरे सीजन में केवल 2.40 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

Thu, 05 Nov 2020 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Nov 2020 10:03 PM IST
सार

  •  पिछले साल की तुलना में 7.5 प्रतिशत तीर्थ यात्री पहुंचे
  • कपाट बंद होने से 19 नवंबर के बाद रुक जागी चारधाम यात्रा
  • एक जुलाई से चार नवंबर तक 2.40 लाख लोगों ने किए दर्शन

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Char Dham Yatra Latest Update : only 2.40 lakh Pilgrims Reached char dham
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड महामारी के कारण पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा में मात्र 7.5 प्रतिशततीर्थ यात्री ही पहुंचे। इस बार प्रदेश सरकार ने खास एहतियात बरतते हुए कोरोना महामारी के बीच यात्रा को संचालित किया। एक जुलाई से चार नवंबर तक चारों धामों में 2.40 लाख तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि देवस्थानम बोर्ड की ओर से लगभग 2.60 लाख ई-पास जारी किए हैं। शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट बंद होने से 19 नवंबर के बाद यात्रा अगले साल तक के लिए रुक जाएगी।

विज्ञापन


2013 की आपदा के बाद पिछले साल केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए रिकॉर्ड 32 लाख तीर्थ यात्री पहुंचे थे। चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ने से सरकार भी पर्यटन और तीर्थाटन के लिए सकारात्मक मान रही थी। सरकार को इस साल तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना महामारी ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2020: शीतकाल के लिए इस दिन बंद होंगे चारधाम के कपाट, देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण फैलने की आशंका के चलते तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बावजूद भी सरकार ने एक जुलाई से प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को शुरू किया। 25 जुलाई से बाहरी राज्यों के लोगों को भी सशर्त चारधाम यात्रा में आने की अनुमति दे दी गई। चार माह में देवस्थानम बोर्ड ने कुल 2.60 लाख ई-पास किए गए हैं, इनमें से 2.40 लाख तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।

शीतकाल के कपाट बंद होने से थम जाएगी यात्रा

केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर, बदरीनाथ के 19 नवंबर, गंगोत्री के 15 नवंबर और यमुनोत्री धाम के 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा अगले साल तक के लिए थम जाएगी।

गत वर्ष चारधाम आए तीर्थ यात्री
केदारनाथ -10 लाख
बदरीनाथ -12.45 लाख
गंगोत्री -5.30 लाख
यमुनोत्री -4.65 लाख

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर कोरोना महामारी में भी चारधाम यात्रा का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। महामारी के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। सरकार के प्रयासों से महामारी में भी 2.40 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं।
- रविनाथ रमन, सीईओ, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed