#LadengeCoronaSe: घर पर ही बनाया मंडप, ग्लब्स और मास्क पहनकर लिए सात फेरे, शादी में शामिल हुए केवल पांच लोग
- चंपावत की कराटे कोच पूजा और जिम संचालक राजेश ने लॉकडाउन में की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चंपावत में टनकपुर की कराटे कोच पूजा निषाद और जिम संचालक राजेश बत्रा ने लॉकडाउन में इस तरह से शादी कर मिसाल पेश की है। दोनों परिणय सूत्र में तो बंध गए, लेकिन उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया।
प्रशासन की अनुमति पर मंगलवार को दोनों ने लॉकडाउन नियमों को पालन करते हुए घर पर ही अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। घसियारा मंडी वार्ड में पूजा निषाद के आवास पर विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान वर-वधू ने हाथों में ग्लब्स और मुंह में मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विवाह रस्में पूरी की।
पंडित जी ने भी लगाया मास्क
पुरोहित ने भी मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूूरी का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया। विवाह में शामिल वर और वधू पक्ष के पांच सदस्यों ने भी सोशल डिस्टेंस के नियमों के तहत विवाह में शिरकत की।
पूजा और राजेश ने बताया कि पूर्व में कई बार विभिन्न कारणों से विवाह की तिथि टलने के बाद उन्होंने लॉकडाउन में विवाह किया है। उनके इस कदम की पड़ोसियों और पुलिस नातेदारों ने भी तारीफ की।