फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Approx 30 Thousand Covid Sample Testing Done Every Day

उत्तराखंड में कोरोना: बेकाबू हो रही संक्रमण की रफ्तार, रोजाना 30 हजार से ज्यादा सैंपलों की हो रही जांच

Tue, 27 Apr 2021 12:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Apr 2021 12:47 PM IST
सार

  • प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी 40 हजार के करीब पहुंच गई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 156859 पहुंच गई है। जिसमें से 112265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Approx 30 Thousand Covid  Sample Testing Done Every Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार अब लोगों में खौफ पैदा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग और निजी लैब पर रोजाना 30 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हो रही है। वहीं, मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी 40 हजार के करीब पहुंच गई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 156859 पहुंच गई है। जिसमें से 112265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को आक्सीजन
विज्ञापन


तारीख     सैंपल टेस्टिंग
20 अप्रैल    26872
21 अप्रैल    36897
22 अप्रैल    29709
23 अप्रैल    31152
24 अप्रैल    40479
25 अप्रैल    33808
26 अप्रैल    33059


देहरादून: कोरोना संक्रमण के साथ अब डायलिसिस कराने वाले मरीजों पर भी मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा
वर्तमान में उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत दर से भी ज्यादा है। संक्रमण के साथ मरीजों की मौतें रोकना सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई रणनीतियां अपनाई जा रही हैं, इसके बावजूद संक्रमितों की मौत के मामले नहीं थम रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। प्रदेश में पांच दिनों के भीतर प्रदेश में 250 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है।

कोरोना मरीजों की मौत
दिन                  मौतें
22 अप्रैल            34
23 अप्रैल            19
24 अप्रैल            49
25 अप्रैल             81
26 अप्रैल             67
कुल                  250

आईजीएल काशीपुर से मिलेगा 10 टन ऑक्सीजन कैप्सूल 
आईजीएल से दस टन ऑक्सीजन के कैप्सूल की आपूर्ति इस सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। शासन से कैप्सूल मंगवाने के लिए एक बड़े ट्रक की मांग की गई है। अभी आईजीएल काशीपुर से दस टन ऑक्सीजन की आपूर्ति जिले में हो रही है। अब तक एक ही कैप्सूल से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed