{"_id":"5e9aa89a8ebc3e77360e5d73","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-after-female-doctor-positive-took-this-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: महिला डॉक्टर में कोराना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: महिला डॉक्टर में कोराना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब उठाया ये कदम
Sat, 18 Apr 2020 04:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैन्य कर्मियों में कोरोना का यह दूसरा मामला है। इससे पहले राजस्थान से लौटे एक सूबेदार में कोरोना की पुष्टि हुई थी ।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक और सैन्य अफसर में कोरोना की पुष्टि होने पर हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव आई सेना की महिला डॉक्टर मार्च में ट्रेनिंग के लिए लखनऊ गई थी। लखनऊ से वह नौ अप्रैल को देहरादून पहुंची थी। जिसके बाद से ही वह अपने आवास पर ही थी।
विज्ञापन
15 अप्रैल को जब तबियत खराब हुई तो डॉक्टर ने सैन्य अस्पताल में अपने को दिखाया था। ट्रैवल हिस्ट्री और प्रारंभिक लक्षण मिलने पर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से लौटने के बाद वह अस्पताल नहीं आई थी। वह इस दौरान अपने घर में रही। घर में पति के साथ ही डॉक्टर के दो बच्चे भी है। इसके साथ ही उनके आवास पर एक नौकरानी भी आती थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण में काफी संख्या में सेना के अफसर और डॉक्टर मौजूद थे।
माना जा रहा है कि डॉक्टर वहां मौजूद किसी किसी कोरोना व्यक्ति के संपर्क में आई होगी। ऐसे में लखनऊ भी सूचना भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके अलावा महिला डॉक्टर यहां किस-किस के संपर्क में आई, उसकी और जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के बाद ऐसे सभी लोगों को क्वारंटीन करने के साथ ही उनका सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सैन्य अस्पताल ने लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर का इलाज एमएच में ही चल रहा है।