उत्तराखंड: नैनी-दून जनशताब्दी में 70 प्रतिशत सीटें खाली, टिकट बुकिंग कम, रिफंड हो रहे हैं ज्यादा
- काठगोदाम से देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काठगोदाम-देहरादून रेलवे स्टेशन के बीच नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का दो जून से संचालन शुरू हो गया था, लेकिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या आधे से भी कम है, इसके चलते ट्रेन के अधिकतर कोच खाली ही देहरादून जा रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन ट्रेन से करीब 200-300 लोग ही देहरादून तक सफर कर रहे हैं। काठगोदाम से देहरादून जाने में ट्रेन की अधिकतम 30 प्रतिशत सीटें ही बुक हो रही हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नैनी-दून ट्रेन में करीब 850 नॉन एसी और 150 एसी सीटें हैं।
टिकट बुक कम, रिफंड हो रहे हैं ज्यादा
काठगोदाम स्टेशन से काउंटर टिकट बुकिंग की संख्या कम हो गई है। नैनी-दून ट्रेन के लिए भी अधिकतर टिकट ऑनलाइन ही बुक हो रहे हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन टिकट बुकिंग से रेलवे के पास आने वाले पैसे से ज्यादा टिकट रिफंड में जा रहे हैं।
इसके चलते बार-बार पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से पैसा मंगाना पड़ रहा है। अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 10 हजार रुपये के टिकट काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बुक हो रहे हैं, जबकि 70 से 80 हजार रुपये का टिकट रिफंड यात्रियों को किया जा रहा है।