फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: 49 people of two village in tehri tested corona positive

उत्तराखंड: मेडिकल स्टोर से लेकर खाते रहे बुखार की दवा, जांच की तो दो गांव के 49 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Fri, 07 May 2021 04:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 May 2021 04:55 PM IST
सार

  • सूचना पर जब बुखार से पीड़ित लोगों की कोरोना जांच की गई तो ब्लॉक के दोनों गांवों में 49 लोग कोरोना संक्रमित निकले।

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: 49 people of two village in tehri tested corona positive
corona - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के नई टिहरी में थौलधार ब्लाक के दो गांवों में ग्रामीण कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वह सामान्य बुखार मानकर मेडिकल स्टोर से ही दवाई लेकर खा रहे थे। सूचना पर जब बुखार से पीड़ित लोगों की कोरोना जांच की गई तो ब्लॉक के दोनों गांवों में 49 लोग कोरोना संक्रमित निकले।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की चपेट में गांव भी आने लगे हैं। थौलधार ब्लाक के दो गांवों में बुखार पीड़ितों की जांच करने पर बयाड़ गांव में 29 और इडियान में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


उत्तराखंड: धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन, दून अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जाखणीधार, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लाक के गांवों में भी कई लोग बुखार से पीड़ित मिले। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम स्वाड़ी की प्रधान पूजा कुमाईं ने बताया कि गांव में कई लोगों को बुखार की शिकायत थी। सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आकर लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें कई लोग संक्रमित मिले। ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

उत्तराखंड में कोरोना : सामान्य मौत पर भी नहीं मिल रहे चार कंधे, मोबाइल से ही दे रहे सांत्वना

ग्रामीणों का कहना है, कि स्वास्थ्य विभाग को अन्य गांवों में शिविर लगाकर सैंपलिंग करनी चाहिए। वहीं सीएमओ टिहरी डा. सुमन आर्य का कहना है कि जिस गांव से बुखार पीड़ितों की सूचना मिल रही है, वहां सैंपलिंग के लिए टीम भेजी जा रही है। जरूरतमंद को दवा किट भी दी जा रही है।

निजमूला घाटी के ग्रामीणों को भी बुखार और खांसी

निजमूला घाटी के ग्रामीण इन दिनों वायरल से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की है। 
निजमूला घाटी के गांवों में ग्रामीणों को दस दिनों से बुखार, खांसी और सिर दर्द है। क्षेत्र में स्वास्थ्य की समुचित सुविधा न होने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में अधिकांश ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस राणा से शीघ्र क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम भेजने की अपील की। ग्रामीण देवेंद्र बिष्ट ने डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएमओ/कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने बताया कि शनिवार को निजमूला घाटी में चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed