फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : dharchula mla daughter passes away in dehradun

उत्तराखंड: धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन, दून अस्पताल में ली अंतिम सांस

Fri, 07 May 2021 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 May 2021 04:01 PM IST
सार

तबीयत बिगड़ने पर पूजा को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : dharchula mla daughter passes away in dehradun
दून अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी (25) की आकस्मिक मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर पूजा धामी को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हरिद्वार में नेता-अफसरों की हनक: अस्थि विसर्जन के लिए भी चाहिए वीआईपी प्रोटोकॉल
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विधायक हरीश धामी देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। पूजा धामी देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर पूजा धामी को तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन को हुआ कोरोना, फिर पीपीई किट पहनकर एक-दूजे के हुए भूपेंद्र और विनीता, तस्वीरें...


वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने विधायक धामी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि विधायक धामी अभी कुमाऊं में हैं और वहां से यह दुखद सूचना पाते ही तुरंत दून के लिए रवाना हो गए हैं।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष का निधन

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवम संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. भारत सभरवाल का निधन हो गया है। उनका कोरोना संक्रमण के कारण मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, गुरुवार देर रात कोरोना ने उनका निधन हो गया।

प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने बताया कि डॉ. भारत सभरवाल सभा के कार्यों में, साथ ही जन सेवा के निहित कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। अपनी क्लीनिक के माध्यम से सस्ती स्वास्थ सेवाएं प्रदान करते हुए सभरवाल हमेशा आम जन की पीड़ा को समझते हुए गरीब एवम असहायों की सेवा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed