फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 210 New patient Tested Covid 19 Positive Today

Coronavirus: मंगलवार को उत्तराखंड में 210 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 4800 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 21 Jul 2020 10:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Jul 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 210 New patient Tested Covid 19 Positive Today
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 210 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4827 पहुंच गई है।  अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि आज 85 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1459 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज देहरादून में सबसे ज्यादा 65 (22 प्राइवेट लैब) मामले सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 52 (07प्राइवेट लैब) , नैनीताल में 15, ऊधमसिंह नगर में 34, उत्तरकाशी में 16, अल्मोड़ा में पांच, चंपावत में दो और टिहरी में 21(11 प्राइवेट लैब) संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in uttarakhand: अब निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अब तक प्रदेश में अब तक 55 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3297 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 67.99 फीसदी है और डबलिंग रेट 20.21 दिन है।
 

तीन दिन में बढ़े 576 कोरोना संक्रमित मामले

उत्तराखंड में तीन दिन में 577 कोरोना संक्रमित मामले बढ़े हैं। सबसे अधिक संक्रमित मामले हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मामले आने से प्रदेश की रिकवरी दर भी घट कर 68 प्रतिशत और डबलिंग दर 20.21 दिन पर आ गई है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 48 सौ पार कर गया है। सक्रिय मामलों की संख्या भी 1500 पहुंचने वाली है। राज्य में तीन के भीतर 576 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें हरिद्वार जिले में 297, देहरादून में 130, ऊधमसिंह नगर जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

शेष 102 संक्रमित मामले शेष 10 जिलों में मिले हैं। प्रदेश में कुल 4849 संक्रमित मामलों में 3297 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 1459 हो गई है। अब तक 55 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान सबसे कम चार सक्रिय मामले चमोली जिले में है। जबकि सबसे अधिक 437 मामले हरिद्वार जिले में हैं।

मुंबई से पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

देवप्रयाग के एक धर्मशाला में पति और दो बच्चों के साथ क्वारंटीन की गई लौटी महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद महिला को नई टिहरी आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया है। 

तहसीलदार एसएस कठैत ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र की एक महिला मुंबई से पति और दो बच्चों के साथ ऋषिकेश पहुंची। जहां पर उनके जांच सैंपल लिए गए। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड नई टिहरी भेजा गया है।

जबकि महिला के पति और बच्चों के दोबारा कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।  दूसरी ओर कीर्तिनगर क्षेत्र की पॉजिटिव महिला के पति और बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। 

सेना के 16 जवान भी संक्रमित

देहरादून जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 65 मामले सामने आए, जिनमें सेना के 16 जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा सेलाकुई फैक्ट्री में काम करने वाले नौ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक 45 मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि सरकारी अस्पतालों में हुई। जबकि 22 मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है और वहीं पर कोरोना टेस्ट कराया गया था।

सीएमओ डॉ. बीसी रमोला के मुताबिक जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और अहमदाबाद से आए एक-एक मरीज शामिल हैं। जबकि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में नौ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 22 ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज हैं, जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 1178 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें से 801 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिये संदिग्धों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक संदिग्धों की जांच किए जाने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। 

109 रैपिड एंटीजन टेस्ट, 10 में कोरोना
सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि मंगलवार को पूरे जिले में 109 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 40 यात्रियों का टेस्ट किया गया, जिसमें एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके वाला रायवाला में 24 मरीजों का टेस्ट किया गया, जिसमें नौ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। साथ ही धामावाला, गवर्नर हाउस आशारोड़ी में भी बाहर से आने वाले लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया लेकिन किसी भी किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। 

रेसकोर्स में व्यापारी नेता की पत्नी को हुआ कोरोना 
रेसकोर्स में रहने वाले एक बड़े व्यापारी नेता की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उनमें कुछ दिन पहले कोरोना के लक्षण नजर आए थे। इस पर उन्होंने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थीं। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। हालांकि, वह कोरोना की चपेट में कहां से आई, स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed