Coronavirus: उत्तराखंड में सात दिन के अंदर 13 फीसदी घटी रिकवरी दर, 2000 पार पहुंचे एक्टिव केस
- हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 39 प्रतिशत कम हुई रिकवरी दर
- उत्तराखंड में चंपावत, बागेश्वर और चमोली जिले में 99 प्रतिशत रिकवरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते सात दिनों में 1466 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं, रिकवरी दर 13 प्रतिशत घटी है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 39 प्रतिशत कम हुई है। जबकि चंपावत, बागेश्वर और चमोली जिले में रिकवरी दर 99 प्रतिशत है। जो अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं, एक्टिव केस आज 2176 पहुंच गए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मामलों का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ा है। 17 से 23 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 1466 संक्रमित मामले मिले हैं और रिकवरी दर में 13 प्रतिशत की कमी आई है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: 5700 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, आज मिले 272 पॉजिटिव केस
16 जुलाई को प्रदेश की रिकवरी दर 75 प्रतिशत थी, जो 23 को 62 प्रतिशत आ गई है। इसी तरह हरिद्वार की रिकवरी दर 72 प्रतिशत से घट कर 33 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
रिकवरी दर कम होने से बढ़ी चिंता
प्रदेश में चंपावत, बागेश्वर और चमोली जिले की सबसे अधिक रिकवरी दर 99 प्रतिशत है। वहीं, टिहरी की 90 प्रतिशत, अल्मोड़ा की 88 प्रतिशत, पौड़ी की 86 प्रतिशत, पिथौरागढ़ की 82 प्रतिशत, चंपावत की 79, नैनीताल की 66, देहरादून की 64, उत्तरकाशी की 61, ऊधमसिंह नगर की 49 प्रतिशत रिकवरी दर है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमित मामलों की तुलना में रिकवरी दर कम होना चिंता का विषय है। एक सप्ताह में प्रदेश की 13 प्रतिशत रिकवरी दर कम हुई है।