फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 127 new people Tested Covid 19 Positive Today

Coronavirus: उत्तराखंड में सोमवार को 127 संक्रमित मिले, दो की मौत, 4600 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Mon, 20 Jul 2020 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jul 2020 09:14 PM IST
सार

  • रुद्रप्रयाग के बाद बागेश्वर जिला भी कोरोना मुक्त
  • बड़कोट में 23 तक लॉकडाउन, वाहन भी नहीं चलेंगे

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 127 new people Tested Covid 19 Positive Today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक हफ्ते से तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 127 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 4600 पार पहुंच गया है। बता दें कि आज 96 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1338 एक्टिव केस हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


सोमवार को एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित 58 वर्षीय महिला और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वहीं, एम्स में एक मृतक महिला का सैंपल पॉजिटिव मिला है। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में सबसे ज्यादा 95 मामले(89 प्राइवेट लैब से) सामने आए हैं।  वहीं, देहरादून में सात(01 प्राइवेट लैब से), अल्मोड़ा मे तीन, नैनीताल में नौ, टिहरी में छह (01 प्राइवेट लैब से) और उत्तरकाशी में सात संक्रमित मामले आए हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों की संख्या 4642 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड सचिवालय के कंप्यूटर ऑपरेटर में दिखे कोरोना के लक्षण, अनुभाग सील

बता दें कि अब तक प्रदेश में 3212 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।  जबकि अब तक 55 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 69.19 फीसदी है और डबलिंग रेट 21.93 दिन है।

बड़कोट में 23 तक लॉकडाउन, वाहन भी नहीं चलेंगे

कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए उत्तरकाशी के बड़कोट में 23 जुलाई तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को पुलिस-प्रशासन, नगर पालिका और व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान वाहन भी नहीं चलेंगे।

बीते दो दिनों में कोरोना के दो पॉजिटिव केस सामने आने और दोनों का ही कोई यात्रा इतिहास न होने से लोगों में डर है। इनमें एक व्यापारी भी शामिल है। ऐसे में लोगों को सामुदायिक संक्रमण का खतरा सता रहा है। 

इसी को लेकर संयुक्त बैठक बुलाई गई थी। इसमें सर्वसम्मति से सोमवार रात आठ बजे से 23 जुलाई रात आठ बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के साथ ही वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

रुद्रप्रयाग के बाद बागेश्वर जिला भी कोरोना मुक्त

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दो जिलों ने कोरोना से जंग जीती है। रुद्रप्रयाग के बाद बागेश्वर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल जिले में सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। 

रुद्रप्रयाग जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 67 मामले सामने आए हैं। इसमें 66 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं, बागेश्वर जिले में 95 संक्रमित मामलों में 94 मरीज ठीक हुए हैं और एक संक्रमित की मौत हुई है। वर्तमान में दोनों जिलों में कोरोना का एक भी मरीज भर्ती नहीं है। 

हरिद्वार जिले में 389, ऊधमसिंह नगर में 379, देहरादून में 265 और नैनीताल जिले के 183 सक्रिय मामले हैं। पूरे प्रदेश में सक्रिय मामले 1338 पहुंच गए हैं। प्रदेश में संक्रमित मामले बढ़ने से रिकवरी दर 69.19 प्रतिशत और डबलिंग दर 21.93 दिन पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed