फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India : couple baby girl returned from China had fever

कोरोना वायरस : चीन से लौटे दंपती की बच्ची को आया बुखार, लेकिन नहीं मानी डॉक्टरों की बात

Mon, 03 Feb 2020 11:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 11:01 PM IST
सार

  • हिदायत के बाद भी दंपती ने बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं कराया 

विज्ञापन
Coronavirus in India : couple baby girl returned from China had fever
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना वायरस से घबराकर चीन के शंघाई शहर से स्वदेश लौटे दंपती की 11 माह की बच्ची को रविवार रात बुखार आने पर सोमवार को जिला अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच की गई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची का सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजा जाएगा। वहीं, हिदायत देने के बावजूद दंपती ने बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं कराया और उसे घर ले गए।

विज्ञापन


चीन में नौकरी कर रहे शक्तिफार्म निवासी दंपती कोरोना वायरस के प्रकोप से घबराकर 26 जनवरी को शंघाई से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़कर स्वदेश लौट आए थे। दिल्ली एयरपोर्ट में मौजूद डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के चलते उनकी थर्मल जांच की। जांच में वह खतरे से बाहर बताए गए थे। इसके बाद जब वह ऊधमसिंह नगर पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

तीन लेयर की पैकिंग में भेजा गया सैंपल

काउंसलिंग में उन्हें बताया गया था कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर वे स्वास्थ्य विभाग को अपडेट देंगे। रविवार रात बच्ची को हल्का बुखार होने पर दंपती ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जिला अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच के लिए बुलाया।

इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. आरडी भट्ट ने बताया कि बच्ची को हल्का बुखार था। परिजनों को हिदायत दी गई कि वे बच्ची को 15 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराएं लेकिन परिजनों ने बच्ची के घर में ज्यादा सुरक्षित रहने की बात कही और उसे लेकर चले गए।

एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि समझाए जाने के बावजूद परिजनों ने बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं कराया और उसे घर ले गए। उन्होंने बताया कि बच्ची के सैंपल को पुणे स्थित लैब में विशेष तरह की थ्री लेयर पैकिंग में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

झूलाघाट, धारचूला और बनबसा में 803 लोगों की जांच

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर सतर्कता बरती जा रही है। धारचूला झूला पुल पर 20, बलुवाकोट पुल पर 20 और झूलाघाट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेपाल से आने वाले 47 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।  बनबसा से लगी भारत-नेपाल सीमा पर पिछले नौ दिनों में नेपाल से भारत आने वाले 716 लोगों की जांच की गई। सोमवार को 103 लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। 

 धारचूला झूला पुल पर डॉ. किशोर सिर्खाल, फार्मासिस्ट देवेंद्र ने 20 लोगों का परीक्षण किया। साथ ही 50 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। बलुवाकोट पुल पर डॉ. रमेश खाती, फार्मासिस्ट भुवन चंद्र भट्ट ने 20 लोगों का परीक्षण किया। साथ ही 30 से अधिक लोगों को वायरस के लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

50 लोगों को वाइरस के बारे में बताया

जौलजीबी झूलापुल पर डॉ. रमेश गर्ब्याल की टीम ने 50 लोगों को वाइरस के बारे में बताया। धारचूला में तीन शिफ्टों में स्वास्थ्य विभाग की टीम एसएसबी के जवानों के साथ कैंप लगा रही है। बनबसा अस्पताल के डा. मो. उमर ने बताया कि बनबसा से लगी भारत-नेपाल सीमा पर पिछले नौ दिनों में नेपाल से भारत आने वाले 716 लोगों की जांच की गई। सोमवार को 103 लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

नेपाल से भारत आने वालों की जांच के लिए एसएसबी 57वीं वाहिनी की ई कंपनी की बीओपी, इमिग्रेशन चेकपोस्ट के अलावा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। फार्मासिस्ट प्रकाश भट्ट, एसएसबी ई कंपनी कमांडर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जवान सहयोग दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पूरे जिले के स्वास्थ्य महकमे को सतर्क किया गया है। नेपाल लगी सीमाओं पर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण दस्ते कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed