फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in india: CISCE alerted schools,

कोरोनावायरस : सीआईएससीई ने स्कूलों को किया सतर्क, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम कराने पर मनाही

Sun, 08 Mar 2020 04:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Mar 2020 04:05 AM IST
सार

  • टीचरों को भी सतर्क रहने की दी सलाह

विज्ञापन
Coronavirus in india: CISCE alerted schools,
cisce - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोनावायरस की दहशत के बीच काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सभी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीआईएससीई के मुताबिक कोरोनावायरस से बच्चों को बचाकर रखना बेहद जरूरी है। लिहाजा, सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा कोई भी कार्यक्रम न कराएं, जिसमें भीड़ जुटती हो। साथ ही ऐसे सभी बच्चों पर नजर रखें जो सीजनल फ्लू का शिकार हों।
विज्ञापन


हो सके तो उन्हें स्कूल से इस दौरान छुट्टी दी जाए। सभी शिक्षकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे हर बच्चे पर नजर रखें। बच्चों को कहीं ऐसी जगह न भेजें, जहां भीड़भाड़ हो। स्कूलों के टॉयलेट में साबुन रखने के साथ ही बच्चों और शिक्षकों के लिए सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाए। खांसते वक्त रुमाल या टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। अगर कोई खांस रहा है तो उससे एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed