फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India: Advance Booking Refund will give to Tourists after Entry ban in uttarakhand

कोरोना: उत्तराखंड आने के लिए एडवांस बुकिंग करने वाले पर्यटकों को वापस होगा पैसा

Sat, 21 Mar 2020 01:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Mar 2020 01:45 AM IST
सार

  • प्रदेश में पहले आए टूरिस्टों को करना होगा कोरोना एडवायजरी का पालन

विज्ञापन
Coronavirus in India: Advance Booking Refund will give to Tourists after Entry ban in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेश में आने वाले नए पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई है। उन्होंने होटल कारोबारियों और ट्रेवल एजेंटों को निर्देश दिए हैं कि जिन पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराके भुगतान किया है। उन्हें अधिकतम पैसा वापस किया जाएगा। 

विज्ञापन


सचिव ने कहा कि जो पर्यटक पहले से राज्य के भीतर प्रवास पर हैं, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवायजरी का पालन करना होगा। उन्होंने होटल व्यवसायियों से अपील की है कि जो भी देशी या विदेशी पर्यटक पहले से बुकिंग कर होटल व रिसोर्ट में हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटकों के प्रवेश पर रोक होटल व ट्रेवल व्यवसाय के लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। लेकिन वर्तमान में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मानव जीवन की रक्षा के लिए सबसे ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

पर्यटन विभाग की ओर से  होटल एसोसिएशन और अन्य पर्यटन कारोबार को सरकार की जारी की गई एडवायजरी उपलब्ध करा दी गई हैं। ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण में रखा जा सके। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद ही पर्यटकों की आवाजाही पूर्ववत की तरह सामान्य हो सकेगी।

कंट्रोल रूम स्थापित
कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने देसी और विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस केंद्र में दूरभाष नंबर - 0135 2559898 पर संपर्क किया जा सकता है। 

कुछ सप्ताह के लिए स्थगित करें घूमने का प्लान
उत्तर भारतीय होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण शर्मा ने पर्यटकों से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए वे अगले कुछ सप्ताह तक उत्तराखंड में आने का प्लान स्थगित करें। उन्होंने होटल व्यवसायियों से अनुरोध किया कि वे सरकार की ओर से जारी एडवायजरी का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed