{"_id":"607efc34537c6f6a75245bda","slug":"coronavirus-in-dehradun-now-real-time-data-of-empty-beds-will-be-uploaded-on-smart-city-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: अब एक क्लिक पर मिलेगी अस्पतालों में खाली बेड, ऑक्सीजन और दवा की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: अब एक क्लिक पर मिलेगी अस्पतालों में खाली बेड, ऑक्सीजन और दवा की जानकारी
Wed, 21 Apr 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:30 AM IST
सार
- अब खाली बेड का रियल टाइम डाटा स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही वेबसाइट से ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
राजधानी के किस सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कितने बेड खाली हैं, इसका पता जल्द ही सिर्फ एक क्लिक से चल सकेगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर खाली बेड का रियल टाइम डाटा अपलोड होगा। साथ ही यहां पर ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों को बेड के लिए परेशान भी होना पड़ रहा है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आसानी से बेड नहीं मिल पा रहे हैं। ज्यादातर अस्पताल प्रशासन को अपने यहां बेड उपलब्ध होने की जानकारी दे रहे हैं जबकि मरीजों के पूछने पर उन्हें खाली न होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
मरीजों को बेड के लिए एक से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने खाली बेड का रियल टाइम आंकड़ा जारी करने की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सरकार का दावा, प्रदेश में खाली हैं 7000 आइसोलेशन और 2500 से अधिक ऑक्सीजन सपोर्टर बेड
इसके तहत सभी अस्पतालों को अपने यहां बेड खाली होने की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी को देनी होगी। कंट्रोल रूम के जरिये इसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इससे मरीजों को भी पता होगा कि किस अस्पताल में बेड उपलब्ध हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: देहरादून में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि, मार्च में दिल्ली भेजे गए थे सैंपल
अपडेट नहीं हो रहा केंद्र सरकार का पोर्टल
अभी केंद्र सरकार के पोर्टल पर बेड व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता को देखने की सुविधा है, लेकिन यह समय पर अपडेट नहीं हो रहा है। इससे लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। स्मार्ट सिटी पोर्टल पर आक्सीजन, आवश्यक दवाओं की स्थिति समेत अन्य सुविधाओं को भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
खाली बेड की संख्या को लेकर सही आंकड़ा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे लोगों को बेड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्राइवेट अस्पताल बेड उपलब्ध होने के मामले में गलत जानकारी नहीं दे सकेंगे। कोशिश की जाएगी कि इसकी शुरूआत जल्द से जल्द कर दी जाए।
-डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी