फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun: District administration released new number Of oxygen agencies and suppliers

देहरादून: जिला प्रशासन ने जारी किए ऑक्सीजन एजेंसियों और सप्लायरों के नए नंबर, यहां करें फोन

Thu, 29 Apr 2021 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Apr 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun: District administration released new number Of oxygen agencies and suppliers
फोन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ऑक्सीजन एजेंसियों व सप्लायरों के मोबाइल नंबरों की नई सूची जारी की है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने सूची जारी की थी। इसके ज्यादातर नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। अमर उजाला ने इस मामले की पड़ताल करती हुई विस्तृत रिपोर्ट छापी थी। जिलाधिकारी ने बताया कि नई सूची में अतिरिक्त नंबर भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए संक्रमित मिले, 85 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 48 हजार पार
विज्ञापन


यहां करें फोन
अंबिका गैस, कांवली रोड- 9219504642, 8979812049, 9412413302, 9634710430
राजीव गैस, सुभाष रोड-  9719108235, 8755955165, 9458978863, 9758896792
मॉर्डन गैस, प्रिंस चौक-  9557138967, 9897509819, 9837804997, 9927175137
गुप्ता गैस, निरंजनपुर, सेलाकुई- 9897407626,  9411189689, 941079224, 9411751859
भारत ऑक्सीजन, लक्खीबाग, सेलाकुई- 9412075594, 0135-2628970, 9412939609, 9411139937
कोहली एयर प्रोडक्ट, लालतप्पड- 9719666997, 9837094267, 9412347246, 9758983158
विजय कोहली, ऋषिकेश-  9837094267,9719666997, 9719012955, 9410547955
डीएस नेगी, ऋषिकेश-  7895182977,8630734434, 8006749486, 9411192323
डीएम गैस, ऋषिकेश-  9897182424,9760068666,  9412953462, 9412153980
बालाजी गैस, ऋषिकेश-  9897276229,7060483045, 9719425768, 9411730021

Trending Videos

जरूरतमंदों को ऑक्सीजन पहुंचा रहे कोरोनावीर 

पूर्व पार्षद एवं अल्पसंख्यक आयोग सदस्य संतोख सिंह नागपाल, रविंद्र सिंह आनंद, गुरजिंदर सिंह आनंद व उनके साथियों द्वारा कोविड मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर व खाली सिलिंडर की रीफिलिंग की सेवा दी जा रही हैं। इसके तहत अगर कोई मरीज की हालत गंभीर है तो उसके लिए उनके द्वारा तीन मोबाइल वैन भी तैयार की गई हैं। इस सेवा का लाभ लगभग 40 से 50 मरीज ले चुके हैं।

इसके अलावा कोरोना वीर संक्रमितों के अंतिम संस्कार भी करा रहे हैं। इस सेवा में नीरज ढींगरा, अंकुर जैन, अमित पारीक, हरदीप सिंह, अनमोल सिंह, गगन ढींगरा, गौरव विज, अमन दीप बत्रा, दीपक जेठी आदि पूरा सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को पार्षद संतोख नागपाल के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक अमृत दरबार में सुबह 10 बजे से कोरोना वैक्सीन का शिविर भी लगाया जाएगा।

हेल्पलाइन का शुभारंभ किया
पार्षद संजीव मल्होत्रा ने अपने वार्ड में कोरोना हेल्पलाइन का शुभारंभ किया है। इसके अलावा सभी पीड़ितों को दो वक्त भोजन के साथ फल, पौष्टिक आहार व काढ़ा घर-घर अपने निजी वाहन से पहुंचा रहे हैं। जरूरतमंद लोग फोन नंबर 9997773737 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।

सनातन धर्म मंदिर में लगाया निशुल्क ऑक्सीजन शिविर
जरूरतमंदों मरीजों के लिए प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में निशुल्क ऑक्सीजन शिविर लगाया गया है। मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में आठ ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की है। यहां आपातकालीन स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। अभी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड न होने के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है। समिति के अध्यक्ष सुभाष माकिन ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले दिन पंडितवाड़ी निवासी बुजुर्ग महिला को ऑक्सीजन दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed