फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 10 may: 5541 new infected found in 24 hours, 168 patients died

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5541 नए संक्रमित मिले, 168 मरीजों की हुई मौत

Mon, 10 May 2021 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 May 2021 08:50 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 2 लाख 49 हजार 814 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 66 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या 74480 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 10 may: 5541 new infected found in 24 hours, 168 patients died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को 24 घंटे के अंदर 168 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5541 नए संक्रमित मिले हैं। आज 4887 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 49 हजार 814 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 66 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या 74480 पहुंच गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोटद्वार में कोरोना संदिग्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटे 10 लोग हुए संक्रमित, गांव में मचा हड़कंप 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 25497 सौंपलों की जांच हुई। जिसमें से 21021 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1857 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन : उत्तराखंड में युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इन्हें लगा सबसे पहला टीका, तस्वीरें

हरिद्वार जिले में 591, नैनीताल में 517, ऊधमसिंह नगर में 717, पौड़ी में 335, टिहरी में 271, रुद्रप्रयाग में 158,  पिथौरागढ़ में 103, उत्तरकाशी में 371, अल्मोड़ा में 87, चमोली में 210, बागेश्वर में 96 और चंपावत में 228 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में अब तक 3896 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 416 पहुंच गई है। 

पर्यटन मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए दिए तैयारी के निर्देश 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारी के निर्देश दिए। पौड़ी जिले के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि इसके लिए खख्त कदम उठाए जाएं। 

विभागीय मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ समय बाद देश में कोरोना की तीसरी लहर का संकट आने वाला है।  इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जाए। वैक्सीनेशन और कोरोना जांच की संख्या में तेजी लाई जाए। बैठक में उन्होंने ऐलोपैथिक चिकित्सालय सिवाल पाबौ में चिकित्सक की नियुक्ति के बाद भी अस्पताल में चिकित्सक न होने पर नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि कोटद्वार में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से चिकित्सक की तैनाती कोटद्वार के अस्पताल में की गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद ऐलोपैथिक चिकित्सालय में चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। 

बैठक में मंत्री ने कहा कि कोविड की रिपोर्ट समय से नहीं मिल रही है। जिसे समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पाबौ ब्लॉक के चंपेश्वर और सिवाल उपकेंद्रों में कोरोना जांच बढ़ाई जाए।

इसके अलावा क्वारंटीन सेंटरों में शौचालय, बिजली, पानी और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने बैजरों और चौबट्टाखाल में लोगों को पीलिया और हेपेटाइटिस उपकरण खरीदने के लिए 13 लाख रुपये दिए। वहीं सतपुली के चिकित्सा केंद्र में अल्ट्रासाउंड लगाने के लिए अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed