फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 in Village News : Uttarakhand Include eight sensitive states of corona reach

कोविड संक्रमण: सरकार के सामने एक और चुनौती, गांवों तक कोरोना की पहुंच वाले आठ संवेदनशील राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड

Thu, 13 May 2021 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 11:29 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को उन आठ राज्यों में शामिल कर लिया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मामले तेजी सेे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 in Village News : Uttarakhand Include eight sensitive states of corona reach
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार के सामने अब एक और चुनौती खड़ी हो गई है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को उन आठ राज्यों में शामिल कर लिया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मामले तेजी सेे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में इस समय मैदानी जिलों में तेजी से संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय में पर्वतीय जिलों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं। परेशानी यह है कि पर्वतीय जिलों में जांच की सुविधाएं कम हैं, जिससे जांच कम हो रही है। बृहस्पतिवार को करीब 28 हजार टेस्ट प्रदेश में किए गए और इसमें भी अधिकतर टेस्ट मैदानी जिलों में ही हुए।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल वैन नहीं चली कम हो रही है जांच
प्रदेश सरकार की ओर से मोबाइल टेस्टिंग लैब दूर दराज के इलाकों के लिए शुरू करने की बात की गई थी, लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पर्वतीय जिलों में जांच कम होने का मतलब है कि कोरोना पर काबू् पाना और मुश्किल हो जाएगा। पर्वतीय जिलों में रिपोर्टिंग कम है और ऐसे मे सही तस्वीर का सामने आना मुश्किल होगा।

देहरादून में कोरोना: आसानी से नहीं मिल रही ब्रांडेड दवाएं, विशेषज्ञ बोले- जेनेरिक दवाओं का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

ग्राम पंचायतों पर भरोसा लगातार लौट रहे प्रवासी
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों पर भरोसा जताया है। मुसीबत यह है कि ग्राम पंचायतों के स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। ऐसे में ग्राम पंचायतें भी क्वांरटीन सेंटर की व्यवस्था करने तक ही सीमित हैं। जांच और उपचार के मामले में पंचायतों को पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed