फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirun in Uttarakhand : corona positive died in aiims rishikesh

Coronavirun in Uttarakhand : एम्स ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत

Sat, 18 Jul 2020 05:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Jul 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirun in Uttarakhand : corona positive died in aiims rishikesh
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोविड पॉजिटिव फेफड़े के कैंसर से ग्रसित मरीज की शुक्रवार रात मौत हो गई। उधर, एम्स संस्थान में पिछले 24 घंटे में 08 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। जिसमें 05 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा संक्रमित लोगों में एम्स में कार्यरत एक कर्मचारी भी शामिल है।

विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना संक्रमण के मामलों में देहरादून ने सभी जिलों को छोड़ा पीछे 
विज्ञापन


एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में भर्ती रुड़की निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति फेफड़े के कैंसर से पीड़ित था। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज को चौथी स्टेज का कैंसर था। जिसे कुछ दिन पूर्व एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संस्थान में की गई सैंपलिंग में आठ व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एम्स की क्रिटिकल केयर यूनिट में कार्यरत एक 23 वर्षीय कर्मचारी बुखार व गले में खराश की शिकायत के साथ गुरुवार को स्क्रीनिंग ओपीडी में आया था। जहां उसका कोविड सैंपल लिया गया।

इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में था। शुक्रवार देर शाम उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उक्त व्यक्ति एम्स के एक अन्य कोविड संक्रमित कर्मचारी के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था, जो उसका रूम पार्टनर है। चिकित्सकों ने उसे नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती होने का सुझाव दिया है।

मां-बेटी कोविड पॉजिटिव

इसी प्रकार बनखंडी ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय युवती व उसकी 55 वर्षीय मां बीती 16 जुलाई को एम्स ओपीडी में आई थीं।

बुखार, खांसी व गले में खराश की शिकायत पर मां-बेटी का कोविड सैंपल लिया गया था। सैंपलिंग के बाद से वह सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में आइसोलेशन में थे। मां-बेटी की सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया है कि 27 वर्षीय युवती एक अन्य कोविड संक्रमित स्थानीय व्यक्ति के प्राइमरी कांटेक्ट में थी। चिकित्सकों ने दोनों नजदीकी सीसीसी सेंटर में एडमिट होने का सुझाव दिया है।

एक अन्य मामला आशुतोष नगर ऋषिकेश का है। 25 वर्षीय युवती बीती 16 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने पर एम्स इमरजेंसी में आई थी, जहां चिकित्सकों ने उसका कोविड सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

एक अन्य मामला काले की ढाल, ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय युवक का है, जो एम्स में भर्ती अपनी मां का अटेंडेंट है। बीते बुधवार को एम्स ओपीडी में आया था, जहां उसका कोविड सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पेशेंट एसिम्टोमैटिक (जिसमें रोग के लक्षण नहीं पाए जाते) है। उसे एम्स कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

ऊधमसिंह नगर निवासी एक 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव

इसी प्रकार सितारगंज, ऊधमसिंह नगर निवासी एक 32 वर्षीय व्यक्ति एम्स में भर्ती अपने पिता का अटेंडेंट है। उक्त व्यक्ति बीती 16 जुलाई को एम्स ओपीडी में आया था, जहां कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति वर्तमान में तपोवन क्षेत्र ऋषिकेश में रहता है। चिकित्सकों ने उसे नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा है।

एक अन्य व्यक्ति रामनगर, नैनीताल निवासी 45 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में भर्ती अपने भाई का अटेंडेंट है, गुरुवार को स्क्रीनिंग ओपीडी में आया था, जहां सैंपल लिया गया, जो कोविड पॉजिटिव आया है। उसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है । उधर, उपजिलाधिकारी वरूण चौधरी ने बताया कि एम्स में हुई कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद शासन की गाइड लाइन के अनुसार शव को परिजनों की उपस्थिति में चंद्र नगर, देहरादून स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed