फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus: police Afraid and run for Cought germany return Youth

कोरोना: युवक के जर्मनी से रुड़की पहुंचने की सूचना पर रात में ही दौड़ पड़ी पुलिस, परिचित के घर ठहराया

Tue, 17 Mar 2020 10:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Mar 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: police Afraid and run for Cought germany return Youth
- फोटो : फाइल फोटो

जर्मनी से रुड़की पहुंचे युवक की सूचना पर स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन की टीम रात में ही दौड़ पड़ीं। युवक अपने गणेशपुर स्थित घर आया था। रात करीब 10 बजे युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चेकअप के बाद उसे एक परिचित के घर ठहराया गया है। उस पर निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर सिविल अस्पताल प्रशासन अलर्ट है। जर्मनी से पहुंचे युवक के मिलने के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने युवक से पूछताछ की। वह जहां जहां गया, जिससे मिला, उसकी पूरी डिटेल ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिविल अस्पताल और प्रशासन की टीम युवक को सिविल अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में ले आई, जहां युवक की जांच की गई। इसके बाद देखभाल के लिए उसके गणेशपुर स्थित घर में किसी के न होने की वजह से उसे परिचित के घर पर ठहरा दिया गया।

एक युवक के विदेश से गणेशपुर में आने की सूचना के बाद सूचना के बाद टीम को युवक को ढूंढने में लगाया गया था। सिविल अस्पताल में बेसिक जांच के बाद युवक को एक घर में रखा गया है। फिलहाल अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध मरीज अभी है। 
-संजय कंसल, सीएमएस, सिविल अस्पताल (रुड़की)

कोरोना की जांच के लिए भेजे गए 19 सैंपल

कोरोना वाइरस को देखते हुए प्रदेश में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में मंगलवार को 19 सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। अभी तक कुल 51 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमेें से एक में कोरोना संक्रमण पाया गया। 28 में पुष्टि नहीं हुई और 22 के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए हैल्थ बुलेटिन जारी किया। जिसके मुताबिक चीन सहित अन्य देशों से 722 लोग राज्य में आए थे। इनमें से 381 लोगाें ने 28 दिन की निगरानी पूरी कर ली है। बाकी लोगाें को निगरानी में रखा गया है। मंगलवार को हल्द्वानी लैब को परीक्षण के लिए 19 सैंपल भेजे गए है। अस्पतालों में 16 लोगों को निगरानी में रखा गया है। प्रदेश में 21 लोग ऐसे पाए गए हैं। जिनमें कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए गए हैं। इन सभी को निगरानी मेें रखा गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करेगा। 

परीक्षण में लग रहा है समय
हैल्थ बुलेटिन से जाहिर है कि कोरोना संक्रमण की जांच में खासा समय लग रहा है। मंगलवार को भी 19 सैंपल भेजे गए जबकि पहले के 22 सैंपल का अभी परिणाम आना बाकी है। 

कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा इस समय प्रदेश में सिर्फ हल्द्वानी में ही उपलब्ध है। ऐसे में एक-एक सैंपल का नतीजा जानने के लिए कम से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक एम्स ऋषिकेश और दून मेडिकल कॉलेज को भी जांच की अनुमति देने का आग्रह केंद्र से किया गया है। खबर यह भी है कि केंद्र सरकार ने निजी लैबों को भी परीक्षण की अनुमति दे दी है। राज्य में अधिकारिक रूप से केंद्र से यह जानकारी न मिलने की बात की जा रही है। 

हवाईअड्डों पर जिनकी जांच की गई                43508
क्वारंटाइन बैड जो चिह्नित किए गए                 801
आइसोलेशन बैड जो चिह्नित किए गए             337

अस्पताल                    मंगलवार को जो सैंपल जो लिए गए
देहरादून ओएनजीसी                 2
ऋषिकेश एम्स                        2
देहरादून सैनिक अस्पताल             4
देहरादून इंद्रेश अस्पताल            2
सिविल अस्पताल रुड़की            1
मेला अस्पातल हरिद्वार            2
ऊधमसिंह नगर आईएसडीपी     6
कुल                                     19

कोरोना के छह सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव 

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की वायरोलाजी लैब में कोरोना के छह सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार को कोरोना के चार संदिग्ध आने से हड़कंप मच गया था। जांच के लिए तीन लोगों के सैंपल लिए गए थे जबकि तीन सैंपल देहरादून से आए थे।

सभी की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट की प्रति पुणे, शासन और उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वायरोलाजी लैब में अभी तक कोरोना संदिग्ध 29 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव और 28 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला सऊदी से आया व्यक्ति

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी थी कि हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति सऊदी अरब से आया है और उसे सर्दी जुकाम है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।

टीम तीन घंटे तक क्षेत्र में घूमी और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। व्यक्ति के बारे जानकारी न मिलने पर टीम लोगों से पूछताछ कर लौट आई। सीएमओ डॉ. राणा ने बताया कि उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed