फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona vebinar

कोरोना काल में सुरक्षित निवेश पर वेबीनार का आयोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
corona vebinar
देहरादून। कोरोना काल में सुरक्षित निवेश पर स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का उद्घाटन हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेम चंद्र पांडे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य राम कुमार शर्मा ने बताया कि वेबीनार में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा वेबीनार की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता के बारे में बताया गया। वेबीनार के मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया उत्तरी क्षेत्र ने वर्तमान समय में निवेश के परिदृश्य को प्रस्तुत किया। शर्मा ने सर्वप्रथम आगाह किया कि आने वाला कम से कम एक वर्ष हम सब के लिए आर्थिक रूप से कठिन होने वाला है। इसीलिए सबसे पहले अगले एक वर्ष के लिए अपने मासिक खर्चों के बराबर का पैसा बिल्कुल अलग कर लें। साथ ही अगले एक वर्ष में जो भी आपके सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी है, उसके लिए भी पर्याप्त राशि रख लें। एनएसडीएल के मैनेजर योगेश तिवारी वेबीनार की आयोजन सचिव सिस्टर लिटिल टेरेसा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संजय अग्रवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed