फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona vaccine in uttarakhand news : Corona vaccine to be kept in Uttarakhand in two to eight degree temperature

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में दो से आठ डिग्री तापमान में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 09 Dec 2020 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Dec 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine in uttarakhand news :  Corona vaccine to be kept in Uttarakhand in two to eight degree temperature
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना की वैक्सीन भी पोलियो या अन्य वैक्सीन की तरह दो से आठ डिग्री तापमान में रखी जाएगी। केंद्र सरकार से यह जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वैक्सीन की कोल्ड चेन को मजबूत करने के लिए केंद्र से संबंधित सामानों की मांग भी की गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में अब कोरोना वैक्सीन को पहाड़ के दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाने के लिए कोल्ड चेन ही सबसे बड़ी चुनौती है। इस मुश्किल से निपटने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन



देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक वैक्सीन के पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच पड़ताल करने के बाद सभी खामियों को पहचानकर दूर किया जा रहा है। 

वैक्सीन पहुंचाने के लिए विशेष योजना

कोरोना वैक्सीन की कोल्ड चेन को बनाए रखना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। दो से आठ डिग्री तापमान के बीच इस्तेमाल योग्य रहने वाली इस वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र से लाइन रेफ्रीजरेटर, वॉक इन फ्रीजर, वॉक इन कूलर, वैक्सीन कैरियर, बैग आदि की डिमांड भेज दी है, ताकि कहीं भी किसी तरह की परेशानी न हो।

नोडल अफसर डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि वैक्सीन की कोल्ड चेन को पहाड़ों में बनाए रखना आसान होगा, जबकि मैदानी इलाकों के लिए भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

कोरोना वैक्सीन आने के बाद इसे उत्तराखंड के हर जिले तक पहुंचाने के लिए भी विशेष योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में वैक्सीन की जरूरत, उसकी आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कोल्ड चेन के साथ वैक्सीन को पहुंचाने वाले वाहनों पर भी मंथन किया जा रहा है।

वैक्सीन अब कुछ ही दिन दूर है, लिहाजा राज्य सरकार ने भी तैयारियां और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed