{"_id":"603e9c938ebc3ed82f3cda69","slug":"corona-vaccine-elders-had-to-wait-in-doon-hospital-city-news-drn3724601147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बुजुर्गों को करना पड़ा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बुजुर्गों को करना पड़ा घंटों इंतजार
विज्ञापन
दून अस्पताल की न्यू ओपीडी के बाहर परेशान बैठे मरीज। संवाद
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के दूसरे चरण के दूसरे दिन दून अस्पताल में टीका लगवाने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोविड पोर्टल का सर्वर ठप होने के चलते बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ा। देरी के कारण लोग सुरक्षाकर्मियों से उलझते हुए भी नजर आए।
मंगलवार को दून अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की भीड़ देखने को मिली। टीकाकरण शुरू होने के कुछ देर बाद ही कोविड पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया। घंटों इंतजार करने के बाद भी नंबर न आने पर लोग सुरक्षाकर्मी से बार-बार जानकारी ले रहे थे। बतादें कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दून अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। इससे भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
------
लोगों ने लगाया पक्षपात का आरोप
टीका लगवाने आए लोगों ने दून अस्पताल प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप लगाया। चकराता रोड निवासी ललित डोभाल ने कहा कि पोर्टल का सर्वर जब ठीक चल रहा है तब स्वास्थ्यकर्मी पहले अपने लोगों को टीका लगा रहे हैं। जबकि, सुबह से इंतजार कर रहे लोगों का नंबर ही नहीं आ रहा है। 60 वर्षीय डोभाल ने बताया कि पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। लोगों ने कहा कि अस्पताल में अव्यवस्था होने से भीड़ हो रही है। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
-----
व्यवस्था सही हो तो टीका लगाने में लग रहे 20 मिनट
दून अस्पताल में टीका लगवाने आए राजपुर रोड निवासी डॉ. आरके पंत को 20 मिनट में टीका लग गया। पंत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंचे। इसके बाद गेट पर सुरक्षाकर्मी ने उनके पंजीकरण की जांच कर उन्हें टोकन नंबर दिया। इसके बाद वह टीकाकरण अधिकारी के पास गए और कोविड पोर्टल पर सत्यापन के बाद उन्हें टीकाकरण कक्ष में भेज दिया गया। जहां उन्हें टीका लगाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 20 मिनट का समय लगा। इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में 30 मिनट बैठने की सलाह दी गई।
---
कोरोना योद्धाओं को भी करना पड़ा इंतजार
मंगलवार को कुछ कोरोना योद्धाओं को भी टीकाकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दून अस्पताल के सफाईकर्मी ने बताया कि वह सुबह से कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन पोर्टल का सर्वर डाउन होने से वह टीके का दूसरा डोस नहीं लगवा पा रहे हैं।
-----
सुबह और दोपहर करीब दो-दो घंटे कोविड पोर्टल का सर्वर डाउन होने से टीका लगवाने आए लोगों को इंतजार करना पड़ा। बिना सत्यापन के टीका लगाने के संबंध में उच्च अधिकारियों से भी बात की गई, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती का हवाला देते हुए मना कर दिया। मंगलवार को दून बूथ पर 117 सीनियर सिटीजन ने टीका लगवाया। जबकि, 129 लोगों ने एमएस रेजिडेंस पर टीका लगवाया। इसमें 70 फीसदी लोग सीनियर सिटीजन थे। बाकी के 30 प्रतिशत पहली और दूसरी डोस का टीका लगवाने वाले शामिल रहे।
- डॉ. एनएस खत्री, नोडल अधिकारी

दून अस्पताल की न्यू ओपीडी में कोविड का टीका लगाते वृद्ध। संवाद

दून अस्पताल की न्यू ओपीडी में कोविड का टीका लगाने के लिए घंटों इंतजार के बाद भी बारी नहीं आने पर सु