Corona Vaccination: टीकाकरण में उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों ने मैदान को पछाड़ा, बागेश्वर व चमोली जिला सबसे आगे
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। जो लोग वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवा चुके हैं, उन्हें भी निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लोग ज्यादा जागरूक हैं। इसकी तस्दीक स्वास्थ्य विभाग के कोविड टीकाकरण के आंकड़े कर रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने में पहाड़ी जिलों ने मैदानों को पीछे छोड़ दिया है। बागेश्वर व चमोली जिला टीकाकरण में सबसे आगे हैं जबकि मैदानी जिलों में देहरादून अव्वल है। कोविड महामारी का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
Uttarakhand Corona Update: 158 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 160 हुए ठीक
संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। जो लोग वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवा चुके हैं, उन्हें भी निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 12 साल से अधिक आयु के 89.35 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण करने लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड ने इस लक्ष्य के सापेक्ष 90.81 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज लगाई है जबकि 86.26 लाख से अधिक को दूसरी डोज लग चुकी है। प्रदेश में 12.44 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य है। इसमें 14.4 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगाई गई है।
राज्य प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पर्वतीय जिलों में बागेश्वर व चमोली और मैदानी जिलों में देहरादून आगे है। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड वैक्सीन की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज अवश्य लगाएं।
अब तक कोविड टीकाकरण की जिलावार स्थिति
जिला पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज (प्रतिशत में)
बागेश्वर 108.4 92.5 21.4
चमोली 105.4 98.4 22.0
उत्तरकाशी 102.2 95.1 18.9
टिहरी 100.4 92.7 20.0
पौड़ी 105.7 95.6 14.0
रुद्रप्रयाग 106.0 91.4 17.6
पिथौरागढ़ 102.4 96.2 12.1
अल्मोड़ा 99.6 91.7 15.6
चंपावत 99.4 93.7 16.1
देहरादून 110.3 92.6 16.4
हरिद्वार 96.2 93.1 11.7
नैनीताल 101.4 95.1 14.0
ऊधमसिंह नगर 96.7 101.3 8.7