फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: Dehradun at forefront of those who got corona vaccine

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान: कोरोना का टीका लगवाने वालों में देहरादून सबसे आगे

Wed, 09 Jun 2021 06:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jun 2021 06:42 PM IST
सार

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने अब तक प्रदेश में हुए कोरोना टीकाकरण का विश्लेषण जारी किया। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: Dehradun at forefront of those who got corona vaccine
कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से जंग में वैक्सीन लेने का उत्साह सबसे ज्यादा 40 से 60 आयु वर्ग वालों में नजर आ रहा है। वहीं, आबादी में भले ही हरिद्वार आगे हो लेकिन देहरादून में सर्वाधिक लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली है। इस फेहरिस्त में रुद्रप्रयाग जिला सबसे निचले पायदान पर है।

विज्ञापन


प्रदेश में 77.8 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिली है जबकि 22.2 फीसदी लोगों को ही अभी तक दूसरी डोज मिल पाई है। अब तक प्रदेश में कुल 12 लाख 47 हजार 548 यानी 51.6 प्रतिशत पुरुषों और 11 लाख 69 हजार 695 यानी 48.4 प्रतिशत महिलाओं को कोरोना का टीका लगा है। प्रदेश में 96.1 फीसदी लोगों को कोविशील्ड और 3.9 फीसदी लोगों को कोवाक्सिन दी गई है।
विज्ञापन


सरकार के स्तर से चल रहा टीकाकरण
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का अभियान पूरी तरह से सरकारी इंतजामों पर ही निर्भर है। सूबे में केवल 2.3 फीसदी ही निजी टीकाकरण केंद्र हैं।

जिलावार टीकाकरण की स्थिति

रैंक  जिला          पहली डोज       दूसरी डोज         कुल लाभार्थी
1-   देहरादून       505586          157063             662649
2-   हरिद्वार         340553           91049              431602
3-  यूएस नगर      264327           62400              326727
4-  नैनीताल         239276           68398              307674
5- पौड़ी गढ़वाल   174762           46631               221393
6- अल्मोड़ा         165745            44780              210525
7- टिहरी गढ़वाल 142026            41168              183194
8- चमोली           123056            38267              161323
9- उत्तरकाशी      103575            44801             148376
10- पिथौरागढ़      109302           28660             137962
11- बागेश्वर           86230             26827            113057
12- चंपावत           82769           19528             102297
13-  रुद्रप्रयाग        80588           19731             100319
(आठ जून को दोपहर तीन बजे तक का आंकड़ा)
 

टीका ही बचाएगा अभियान में कई पाठकों ने भेजी अपनी रचनाएं

आओ लगा के टीका, बीमारी को कर दें फीका
- आशीष, श्रीनगर गढ़वाल

टीकाकरण का उद्देश्य, सभी नागरिकों का संपूर्ण स्वास्थ्य
-टीबी कार्की, सुभाषनगर, देहरादून

मालिक तो महान है, चमचों से परेशान है, लगा लो कोरोना काटीका, बचने का यही समाधान है।
-वीरू बिष्ट, प्रेमनगर, देहरादून

चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल, वैक्सीन लगवा लो, वरना होगीबड़ी भूल।
-दिनेश थलेड़ी, स्मिथनगर, देहरादून

मुश्किल ये वक्त भी गुजर जाएगा, टीका लगवा लोगे तो कोरोनाभी मर जाएगा।
- रंजना जजोरा, इंजीनियर्स एन्क्लेव, देहरादून

बच्चा, बूढ़ा और जवान, टीका बचाएगा हम सबकी जान
- अशोक कुमार, जाखन, देहरादून।

खोलकर सुनलो कान, बस टीका ही बचाएगा जान
- जीवन तिवारी,अजबपुर, देहरादून

नाविक निकाले तूफान से कश्ती, टीका लगवालो, जीवन में रहेगीमस्ती
- सुनीता मित्तल, खन्ना नगर

टीका लगवाना है रक्षक जीवन, बच्चा हो या बूढ़ा-जवान।
-सरिता, जाखन, देहरादून

कोरोना से बचाव आसान, बस बात रखो ये ध्यान में, शामिल हो जाओ साथी तुम भी, टीकाकरण अभियान में
- दिनेश जोशी

टीका दे बेहतर सुरक्षा, कोविड से करे जीवन रक्षा
- महेंद्रकुमार

जीवनदायी कोविड टीका है, संकोच कैसा, लगवालें टीका है
-सत्येंद्र कुमार, शिवालिक नगर, हरिद्वार
विज्ञापन

शफकत अली ने जागरूक किया तो पिरान कलियर में लगे 200 टीके 

कोरोना टीके को लेकर जागरूकता जगाने के लिए मुस्लिम समाज के भी कुछ प्रबुद्ध लोग आगे आए हैं। उन्होंने इसके प्रति भ्रांतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। उसका नतीजा यह हुआ है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में वैक्सीनेशन बढ़ने लगा है। मंगलवार को लंढौरा में 250 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जबकि पिरान कलियर में नगर पंचायत प्रतिनिधि शफक्कत अली के सहयोग से 200 से अधिक टीकाकरण कराने में सफलता मिली। इसके अलावा मंगलौर में 150 से अधिक टीकाकरण कराया गया है। सोमवार को एक मुफ्ती ने लोगों को टीका लगवाने की अपील की थी। इसका भी खासा असर हुआ था। 

न पेंशन मिलेगी और न ही जा सकेंगे विदेश
अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में कराए गए सर्वे के अनुसार करीब 36 हजार पेंशनर्स हैं। इन सभी का सत्यापन कराया जाएगा। टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों की पेंशन रोकी जा सकती है। वहीं सऊदी व अन्य देशों ने एलान कर दिया है कि टीकाकरण के बिना उन्हें वीजा नहीं मिलेगा, ऐसे में विदेश जाने वाले लोगों पर भी पाबंदी लग जाएगी। 

जागरूकता जगाएगा अमर उजाला का अभियान
यह प्रसन्नता का विषय है कि अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा आम जनता में कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी के लिए ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान की शुरुआत की है। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से राज्यवासियों को राहत पहुंचाने के लिए पिछले डेढ़-दो माह में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को कई गुना बेहतर बनाया गया है। अब राज्य में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है। कोरोना महामारी की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई कारगर पहल का ही परिणाम है कि राज्य में इसका प्रभाव कम होने लगा है। भविष्य की संभावित कोरोना लहर का सामना करने के लिए और भी तैयारियां जारी है। मेरी प्रदेश वासियों से अपील है कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। कोरोना की बीमारी से बचाव में यह टीका हमारा सुरक्षा कवच है। मुझे विश्वास है कि अमर उजाला द्वारा चलाया जा रहा ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता के प्रसार में मददगार होगा।
 - तीरथ सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed