फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Update, teacher-students getting infected, masks and thermal screening mandatory during CBSE board exams

कोरोना: शिक्षक-छात्रों के संक्रमित मिलने से बढ़ी सख्ती, सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग की जरूरी

Mon, 02 May 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 May 2022 04:21 PM IST
सार

सीबीएसई की इस दिनों 10वीं और 12वीं के छात्रों की टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 26 अप्रैल से शुरू परीक्षा के बीच ही बीते कुछ दिनों पहले शहर के कुछ स्कूलों में शिक्षक व छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद से छात्रों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Corona Update, teacher-students getting infected, masks and thermal screening mandatory during CBSE board exams
स्कूल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कुछ दिनों से शहर के स्कूलों में शिक्षक और छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मास्क अनिवार्य होने के साथ केंद्र में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही, जबकि खांसी-जुकाम वाले छात्रों को नियमित दूरी पर बैठाया जा रहा है।

विज्ञापन


इन दिनों सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के छात्रों की टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 26 अप्रैल से शुरू परीक्षा के बीच ही बीते कुछ दिनों पहले शहर के कुछ स्कूलों में शिक्षक व छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद से छात्रों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से कोरोना गाइडलाइन भी जारी की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं को आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठाने की व्यवस्था के निर्देश

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो इस बाबत केंद्रों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही संस्थान में परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा, मची चीख पुकार:  जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों की जान पर बन आई, चालक ने कैंटर पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें

परीक्षा केंद्र में मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य किया गया। सर्दी, खांसी के लक्षण वाले छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठाने की व्यवस्था की गई हैं। हालांकि, अभी तक छात्रों में सर्दी, खांसी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed