{"_id":"626fb696c91da921173b4829","slug":"corona-update-teacher-students-getting-infected-masks-and-thermal-screening-mandatory-during-cbse-board-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: शिक्षक-छात्रों के संक्रमित मिलने से बढ़ी सख्ती, सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग की जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: शिक्षक-छात्रों के संक्रमित मिलने से बढ़ी सख्ती, सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग की जरूरी
Mon, 02 May 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 May 2022 04:21 PM IST
सार
सीबीएसई की इस दिनों 10वीं और 12वीं के छात्रों की टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 26 अप्रैल से शुरू परीक्षा के बीच ही बीते कुछ दिनों पहले शहर के कुछ स्कूलों में शिक्षक व छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद से छात्रों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिनों से शहर के स्कूलों में शिक्षक और छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मास्क अनिवार्य होने के साथ केंद्र में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही, जबकि खांसी-जुकाम वाले छात्रों को नियमित दूरी पर बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन दिनों सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के छात्रों की टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 26 अप्रैल से शुरू परीक्षा के बीच ही बीते कुछ दिनों पहले शहर के कुछ स्कूलों में शिक्षक व छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद से छात्रों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से कोरोना गाइडलाइन भी जारी की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं को आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठाने की व्यवस्था के निर्देश
कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो इस बाबत केंद्रों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही संस्थान में परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा, मची चीख पुकार: जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों की जान पर बन आई, चालक ने कैंटर पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें
परीक्षा केंद्र में मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य किया गया। सर्दी, खांसी के लक्षण वाले छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठाने की व्यवस्था की गई हैं। हालांकि, अभी तक छात्रों में सर्दी, खांसी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा, मची चीख पुकार: जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों की जान पर बन आई, चालक ने कैंटर पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें
परीक्षा केंद्र में मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य किया गया। सर्दी, खांसी के लक्षण वाले छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठाने की व्यवस्था की गई हैं। हालांकि, अभी तक छात्रों में सर्दी, खांसी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।