फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona negative report of wife of Fri employee

एफआरआई कर्मचारी की पत्नी की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Corona negative report of wife of Fri employee
- फोटो : AMAR UJALA
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा दोनों को किया अस्पताल से डिस्चार्ज इसके अलावा तीन और मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला विंग में भर्ती एफआरआई कर्मचारी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला और उसकी नवजात बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को एफआरआई कर्मचारी की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे दून अस्पताल के महिला विंग में भर्ती कराया था। क्योंकि एफआरआई में ही स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु आईएफएस में कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी, इसलिए एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने गर्भवती को अलग आइसोलेशन वार्ड बनाकर भर्ती किया। 20 मार्च की देर रात महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद से दोनों को महिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। साथ ही महिला के सैंपल को कोरोना जांच की रिपोर्ट के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। महिला की जांच रिपोर्ट ने परिजनों के साथ ही डॉक्टर और शासन-प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। इसके अलावा दून अस्पताल में भर्ती तीन अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने इन सभी को 14 दिन तक घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। वहीं, अस्पताल में अभी चार संदिग्ध मरीज और भर्ती है। वहीं कोरोना संक्रमित एक विदेशी और तीन प्रशिक्षु आईएफएस का इलाज संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अस्पताल में अभी चार संदिग्ध मरीजों का उपचार चल रहा है। उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। एक मरीज कोरोनेशन अस्पताल से शिफ्ट होकर यहां आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed