फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona infection Effect is less but danger is not over Uttarakhand news in hindi

Dehradun: कोरोना संक्रमण का असर कम, खतरा नहीं हुआ खत्म, प्रदेश में रोजाना मिले रहे 10 से कम संक्रमित

Sun, 30 Oct 2022 01:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Oct 2022 01:44 PM IST
सार

वर्तमान में कोरोना संक्रमण का असर नाम मात्र है। लेकिन खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में 22 अक्तूबर के बाद से रोजाना संक्रमितों की संख्या 10 से कम है। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने से लोगों में कोरोना का भय खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
Corona infection Effect is less but danger is not over Uttarakhand news in hindi
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होने से लोगों में भी अब भय खत्म हो गया है लेकिन अभी तक वायरस का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति ढाई साल पहले शुरुआती दौर के जैसी है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में रोजाना 10 से कम संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद भी से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता गया। वर्तमान में कोरोना संक्रमण का असर नाम मात्र है। लेकिन खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में 22 अक्तूबर के बाद से रोजाना संक्रमितों की संख्या 10 से कम है। शनिवार को कुल 600 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश भर में सक्रिय मामलों की संख्या 60 है।
विज्ञापन

 
कई देशों में ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट एक्सएक्सबी से संक्रमण बढ़ा है। हालांकि, राज्य में अभी ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट नहीं मिला है। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने से लोगों में कोरोना का भय खत्म हो गया है। प्रभारी सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार का कहना है कि भले ही कोरोना संक्रमण का असर कम है, लेकिन अभी वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand : अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश फैक्टरी में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट को लेकर सभी जिलों को भी एहतियात बरतने के साथ निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जब कि कोरोना वायरस पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed