फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News Today : Corona positive Old Age Man death in Doon Hospital

Coronavirus in Dehradun: दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, जिले में अब तक 83 लोग तोड़ चुके दम

Fri, 14 Aug 2020 02:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News Today : Corona positive Old Age Man death in Doon Hospital
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सात अगस्त से राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे। इस तरह से देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 83 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजेश रावत कॉलोनी, चंदर रोड निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह मौत हुई। दून अस्पताल प्रशासन कोविड गाइडलाइन के तहत शव परिजनों को सौंपने और पुलिस की मदद से अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन



बता दें कि कोरोना के लक्षण दिखने पर परिजनों ने जांच कराई थी। इसके लिए उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थी। जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है।

पांच प्रतिशत पहुंची संक्रमण दर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत पहुंच गई है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत से बढ़ कर 5.00 प्रतिशत पर पहुंची है। नैनीताल जिले की सबसे अधिक संक्रमण दर 8.02 प्रतिशत है। 

बता दें कि अब रोजाना औसत छह हजार सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में अब तक 2.17 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है और संक्रमित मामलों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है।

पर्वतीय जिलों की तुलना में मैदानी जिले नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून जिले में संक्रमण की दर अधिक है। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि मैदानी जिलों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। वहीं, पहाड़ों में संक्रमण दर काफी कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed