फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : Two corona patients died on Tuesday, 411 infected cases found

Coronavirus in Uttarakhand : मंगलवार को दो कोरोना मरीजों की मौत, 411 संक्रमित मामले मिले

Tue, 11 Aug 2020 09:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Aug 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : Two corona patients died on Tuesday, 411 infected cases found
corona sample - फोटो : PTI

प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत और 411 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3787 पहुंच गई है। वहीं राज्य में कुल मामलों की संख्या 10432 हो चुकी है।

विज्ञापन


#LadengeCoronaSe: साधनविहीन बच्चों का ध्यान, स्मार्ट क्लास से दे रहे हैं ज्ञान
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 6746 सैंपल नेगेटिव पाए गए। वहीं, हरिद्वार जिले में 143 कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 36 संक्रमित संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। 107 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून जिले में 82 संक्रमितों में 58 संपर्क, 24 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

नैनीताल जिले में 49 संक्रमितों में 35 संपर्क, पांच फ्लू क्लीनिक, नौ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। टिहरी जिले में 39 संक्रमित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा जिले में 36 संक्रमितों में 12 संपर्क और 24 कोरोना मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

ऊधमसिंह नगर जिले में 32 संक्रमितों में छह मरीज संपर्क, तीन फ्लू क्लीनिक, 23 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में 10, पौड़ी में नौ, चंपावत में आठ, रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 

मंगलवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 136 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6470 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 

आज मिले संक्रमित मामले

हरिद्वार-143
देहरादून-82
नैनीताल-49
टिहरी-39
अल्मोड़ा-36
ऊधमसिंह नगर-32
उत्तरकाशी-10
पौड़ी-09
चंपावत-08
रुद्रप्रयाग-03

मास्क न पहनने पर 331 के चालान

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 331 लोगों के चालान काटे गए। वहीं, 371 प्रवासी फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि, 210 लोग फ्लाइट से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए।

मनरेगा के जरिये 27834 श्रमिकों को रोजगार दिया गया। आरबीएसके सीएससी के डॉ. अनिल पाल को कोरोना वारियर्स चुना गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 711 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दूसरे राज्यों से पहुंचे 501 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन किया गया।

मसूरी में कल साप्ताहिक बंदी रहेगी

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन्माष्टमी के चलते मसूरी में बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी इस बार बृहस्पतिवार को रहेगी। जबकि, अगले सप्ताह से साप्ताहिक बंदी फिर से बुधवार को ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed