फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : death increased in three month about 23 times

उत्तराखंड में कोरोना : तीन हफ्तों में 23 गुना बढ़ी मृतकों की तादाद, कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 

Wed, 05 May 2021 09:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 May 2021 09:40 AM IST
सार

 स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान मृतकों की तादाद में 22 गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं, संक्रमितों की संख्या भी करीब सात गुना बढ़ी है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : death increased in three month about 23 times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमितों और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान मृतकों की तादाद में 22 गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं, संक्रमितों की संख्या भी करीब सात गुना बढ़ी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस: समय पर आईसीयू और उपचार मिले तो नहीं पड़ेगी वेंटिलेटर की जरूरत
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर का प्रदेश में तीन हफ्तों में संक्रमितों और मृतकों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। खुद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में चार से 10 अप्रैल के दौरान दौरान कुल 27 संक्रमितों की मौत हुई और 5765 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अगले हफ्ते मृतकों की संख्या करीब चार गुना बढ़कर 104 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री तीरथ को फोन कर दिया भरोसा, कहा - उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगा केंद्र

संक्रमितों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 13924 हो गई। 18 से 24 अप्रैल के दौरान मृतकों की संख्या में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह संख्या 246 तक पहुंच गई। दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या में भी करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई। इस दौरान प्रदेश भर में 26023 लोगों में कोरोना मिला। सबसे भयावह स्थिति 25 अप्रैल से एक मई के दौरान रही जब कुल 629 लोगों की मौत हुई। इस दौरान संक्रमित होने वालों की संख्या भी 29581 तक पहुंच गई। 

बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी सैंपलिंग

जिस दौरान मृतकों और संक्रमितों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ, उस दौरान कुल जांच की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। चार से 10 अप्रैल के दौरान 2,39,522 और 25 अप्रैल से एक मई के बीच 2,78,206 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा प्रदेश में एक्टिव केस भी करीब छह गुना बड़े हैं। 2241 केस तीन हफ्ते में बढ़कर 51127 तक पहुंच गए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा नुकसान कर रही है। आंकड़ों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। लोग कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करें। खुद भी बचें और दूसरे को भी बचाएं।
-अनूप नौटियाल, संस्थापक, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटीज फाउंडेशन

हल्द्वानी में चार दिन में शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट

हल्द्वानी में अगले चार दिन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को यह आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कोरोना के हालातों पर चर्चा की। उत्तराखंड सहित नैनीताल में बढ़ते मरीजों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऑक्सीजन बेड, आईसीयू एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। साथ ही साथ ऑक्सीजन प्लांट एवं ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में चार दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिए जाएंगे। मिनी स्टेडियम में भी 150 बेड की व्यवस्था की जा रही है जो जल्द शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार के डीआरडीओ के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में लगभग 500 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। डीआरडीओ को लगभग 40 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही 18 से 45 वर्ष आयु के नागरिकों का भी मुफ्त में वैक्सीनशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीएम से फोन पर बात कर इन सब कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए और बाजार में दवाइयों एवं ऑक्सीमीटर सहित अन्य चीजों की कालाबाजारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed