फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand: 13 new positive found today

Corona in Uttarakhand: 13 नए संक्रमित मिले, आचार्य बालकृष्ण ने कहा- बचाव के लिए टीके के साथ कोरोनिल दवा भी जरूरी

Sat, 20 Feb 2021 06:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand: 13 new positive found today
24 घंटे में सिर्फ 13 लोग ही संक्रमित मिले - फोटो : PTI file photo

उत्तराखंड में 24 घंटे में सिर्फ 13 लोग ही संक्रमित मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 06 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 454 से कम हो गई है।

विज्ञापन


कुल संक्रमितों की संख्या 96657

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 96657 हो गई है। अब तक प्रदेश में 1686 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 93142 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 96.36 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण का दावा, कोरोनिल कोरोना के इलाज में कारगर

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ दवाई भी जरूरी है। उन्होंने दावा कि पतंजलि की कोरोनिल कोरोना से मुकाबला करने वाली साक्ष्य आधारित दवा है। कोरोनिल को विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमाणन योजना के तहत आयुष मंत्रालय से प्रमाण पत्र मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा लगवाए जा रहा टीका जरूरी

बाबा रामदेव ने एक दिन पहले ही दिल्ली में पतंजलि योगपीठ की कोरोनिल को लांच किया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। शनिवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा लगवाए जा रहा टीका जरूरी है।


दावा : पतंजलि योगपीठ की कोरोनिल कारगर

उन्होंने दावा किया कि मरीजों के इलाज में पतंजलि योगपीठ की कोरोनिल कारगर है। कोरोनिल ने लाखों लोगों के जीवन की रक्षा की है। कोरोनिल को लेकर पूर्व में लोगों में जो आशकाएं थी वो दूर हो चुकी हैं। आयुर्वेद में ही कोरोना का इलाज कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed