फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona ex mla meat to dg health

फ़ोटो कोरोना संबंधी समस्याओं पर खींचा ध्यान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Corona ex mla meat to dg health
स्वास्थ्य महानिदेशक से मिलकर सौंपा ज्ञापन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की इस दुर्भाग्र्यपूर्ण स्थिति में प्रदेश वासियों की सेवाओं में कार्यरत चिकित्सक, नर्से, सफाई कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ को उनकी कार्य कुशलता पर जहां संतोष व्यक्त किया गया वहीं दूसरी ओर समस्याओं के समाधान की भी मांग की। शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ अमिता उपरेती से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि जो समस्याएं गहराती जा रही है उनका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाये। इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने शीघ्र ही समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ने भगत सिंह कॉलोनी में बच्चे की मौत के मामले में कहा कि यदि जांच की गई थी और किया बच्चीको गंभीर चोटें आई हुई थी, तो उसे बडे अस्पताल में रैफर किया जाना चाहिए था। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जानी चाहिए। बहुत सारे वार्डों में हेल्थ पोस्ट खुले हुए है जिन्हें गंभीर बीमारी को देखते हुए बड़े अस्पताल में रैफर किये जाने का अधिकार दिया जाये और जिन वार्डों में हैल्थ पोस्ट नहीं है वहां पर हैल्थ पोस्ट खोले जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही स्टाफ बढाया जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए बचाव के लिए कोरोनेशन चिकित्सालय, गांधी नेत्र चिकित्सालय व प्रदेश के समस्त चिकित्सालय जो स्वास्थ्य विभाग के अधीन है में स्टाॅफ, चिकित्सक, नर्सें, सफाई कर्मचारी, आदि स्टाॅफ बढाये जाये तथा स्टाॅफ की सुविधा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले माॅस्क या पीपीई किट, गम बूट, दस्ताने तथा नये सफाई उपकरण दिये जाये औ प्रदेश में जितने भी संविदा वाले चिकित्सक है उनका नवीनीकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान किये जाने की जरूरत है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेश चैधरी, उदयवीर मल्ल, निखिल कुमार, अशोक शर्मा सहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed