फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Corona era is not just a challenge for education, but also opportunity'

‘कोरोना काल शिक्षा के लिए सिर्फ चुनौती नहीं, अवसर भी’

Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
'Corona era is not just a challenge for education, but also opportunity'
राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्‍कूल्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय
प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रिंसिपल-शिक्षक राष्ट्रीय सम्मेलन में विद्यालयी शिक्षा की बेहतरी व कोरोना काल की चुनौती विषय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल विद्यालयी शिक्षा के लिए चुनौती के साथ ही अवसर भी लाया है। इस मुश्किल समय में स्कूल डिजिटल एजुकेशन से भी जुड़ सके। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा, लेकिन हमें भौतिक कक्षाओं का महत्व कम नहीं होने देना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले सत्र में मुख्य वक्ता पद्मिनी साम्बाशिवम ने कोविड-19 के बाद छात्र व शिक्षकों के बीच तालमेल पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षा ने अस्थायी समाधान के रूप में बेहतर विकल्प दिया, लेकिन इस दौरान छात्र व शिक्षकों के बीच तालमेल स्थापित करना बड़ी चुनौती रहा। डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा सकते हैं। डॉ. गीता खन्ना ने बच्चों में स्वाभाविक स्थिति की पुनर्स्थापना, प्रो. हरीश चौधरी ने शिक्षकों द्वारा कार्यक्षमता व रोजगार प्रबंध का विकास, अशोक गांगुली ने लॉकडाउन और शिक्षा नीति, प्रज्ञा भारती ने संयुक्त शिक्षा विशिष्ट कार्य की कुंजी आदि विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि सम्मेलन का मकसद शिक्षा की गुणवत्ता एवं पद्धति में सुधार लाना है। बताया कि शनिवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक गणेश जोशी व सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का संचालन पैसल वीड स्कूल के प्रिंसिपल जतिन सेठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वेल्हम ब्वॉयज की प्रिंसिपल संगीता, एशियन स्कूल की प्रिंसिपल रुचि प्रधान, डॉ. एससी बयाल (कैंब्रियल हॉल), कर्नल जसविंदर सिंह (समर वैली), अनिशा अरोरा, डीएस मान, एचएस मान, जनरल शमी सबरवाल, रिकेश ओबरॉय, बीपी उनियाल, सैमुअल, अतुल राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed