{"_id":"626c3867ff51915a9c6d6f50","slug":"corona-check-of-those-coming-from-outside-in-uttarakhand-is-not-mandatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान जारी
Sat, 30 Apr 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:41 AM IST
सार
प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। दो साल बाद यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। दो साल बाद यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए अग्रिम आदेशों तक बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा व भीड़ से बचाव करने के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्री व श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बैठक में सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल, सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत संबंधित जिलों के डीएम व बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी मौजूद थे।